परीक्षा पे चर्चा 06 फरवरी को, कलेक्टर ने सभी स्कूलों में ऑनलाइन प्रसारण करने के दिए निर्देश

जिले के सभी शासकीय विद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, संकुल केंद्रों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कांकेर/ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के तहत बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को तनावमुक्त, निर्भीक और आत्मविश्वासी बनाने आगामी 06 फरवरी को संबोधित किया जाएगा।

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी शासकीय शैक्षणिक संस्थानों को इसके ऑनलाइन प्रसारण के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ किया जाएगा।

जिले के सभी शासकीय विद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, संकुल केंद्रों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles