Local Holiday 2026 List: तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Local Holiday 2026 List।कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने यह आदेश जारी किया है।

Local Holiday 2026 List।मीडिया रिपोर्ट अनुसार जिले के कलेक्टर को त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों पर स्थानीय अवकाश जारी करने का अधिकार रहता है। यह अधिकार उन्हें हर वर्ष 2-3 स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए मिलता है।

Local Holiday 2026 List।जारी स्थानीय अवकाश पूरे राज्य के लिए नहीं होता है, बल्कि कलेकटर के जिले के सरकारी दफतरों और शिक्षण संस्थाओं के लिए होता है। अवकाश कोषागार, उप कोषागार के लिए लागू नहीं है।

मिली जानकारी मुताबिक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-02 के अनुक्रमांक-04 के नियम-08 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।

कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नवाखाई त्यौहार 21 सितम्बर सोमवार, दशहरा (महाअष्टमी) 19 अक्टूबर सोमवार और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 9 नवम्बर सोमवार को सम्पूर्ण कांकेर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार इससे पहले राजनांदगांव कलेक्टर ने जितेन्द्र यादव ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। अवकाश के दौरान बैंक व कोषालय में कार्य जारी रहेगा।

आदेश में …”कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

इसके अंतर्गत 25 सितम्बर 2026 को अनंत चतुर्दशी, 19 अक्टूबर 2026 को दशहरा (महाअष्ठमी) एवं 11 नवम्बर 2026 को भाई दूज (दीपावली) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।”

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles