कार के गैस चैम्बर में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों कैश, बालोद पुलिस ने नगदी समेत दो लोगों को लिया हिरासत में

कार के गैस चैम्बर में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों कैश, बालोद पुलिस ने नगदी समेत दो लोगों को लिया हिरासत में

बालोद। बालोद जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ीभाट गांव के पास पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग में एक कार से 3 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार कार में सीट के नीचे चैंबर बनाकर पैसा छुपाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार और सवार दोनों की तलाशी ली और बड़ी रकम बरामद की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

CG IMD Alert-छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, सरगुजा में कोहरे से ठंड की दस्तक!

Related Articles