नक्सली संगठन को बड़ा झटका, एक साथ 8 नक्सलियों ने एसपी के सामने किया सरेंडर

WhatsApp Image 2025 11 07 at 3.52.31 PM 1024x544 1

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन को लगातार झटका का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर गरियाबंद जिले में नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। यहां एक साथ 8 नक्सली सरेंडर कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, सभी नक्सली हथियार के साथ SP कार्यालय पहुंचे, जहां सभी ने एसपी के सामने सरेंडर किया। इस दौरान एसपी ने सभी सरेंडर नक्सलियों से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद अब इस मामले को लेकर एसपी कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

आपको बता दें कि बीते दिनों कुल 210 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनके पास से 153 हथियार बरामद हुए हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी सामूहिक आत्मसमर्पण कार्रवाई मानी जा रही है। इसके साथ ही अबूझमाड़ क्षेत्र लगभग नक्सल मुक्त घोषित किया जा सकता है, और उत्तर बस्तर से लाल आतंक का अध्याय समाप्त होने जा रहा है।

Related Articles