पीएम मोदी ने नवनिर्मित ब्रह्मकुमारी ध्यान केंद्र में शांति शिखर भवन का किया उद्घाटन, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का किया उल्लेख

पीएम मोदी ने नवनिर्मित ब्रह्मकुमारी ध्यान केंद्र में शांति शिखर भवन का किया उद्घाटन, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का किया उल्लेख

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नवनिर्मित ब्रह्मकुमारी ध्यान केंद्र में शांति शिखर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन किया और विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बहुत ही विशेष है क्योंकि छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड की स्थापना के भी 25 वर्ष पूरे हुए हैं और आज देश के कई अन्य राज्य भी अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। पीएम मोदी ने इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास से देश का विकास इसी मंत्र पर चलते हुए केंद्र और राज्य सरकारें भारत को विकसित बनाने के अभियान में जुटी हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि राज्यों के सतत विकास से ही पूरे देश की प्रगति संभव है। इस मौके पर ब्रह्मकुमारी ध्यान केंद्र में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, सीएम विष्णुदेव साय समेत श्रद्धालु उपस्थित रहे।

New Rules from 1 December: 1 दिसंबर से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, पेंशन से लेकर LPG तक जेब पर पड़ेगा असर

Related Articles