Teacher suspend: प्रधानमंत्री के विरूद्ध सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सहायक शिक्षक निलंबित

Teacher suspend।बलरामपुर/ विकासखंड बलरामपुर के शासकीय प्राथमिक शाला मक्याठी के सहायक शिक्षक ईश्वरी प्रसाद टंडन के द्वारा प्रधानमंत्री, भारत सरकार के विरूद्ध उनके नाम से अपने फेसबुक पेज पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अशोभनीय टीप्पणी की गई।

जो कि छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी अधिकारी-कर्मचारी के सोशल मीडिया के उपयोग संबंधी मार्गदर्शी निर्देश का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है।

श्री ईश्वरी प्रसाद टंडन (सहायक शिक्षक एलबी) का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-03 का स्पष्ट उल्लंघन है। शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत् जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव द्वारा श्री ईश्वरी प्रसाद टंडन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में ईश्वरी प्रसाद टंडन का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुसमी नियत किया गया है।

निलंबन अवधि में श्री टंडन को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल..छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम: 5000 शिक्षक भर्ती का मार्ग हुआ प्रशस्त

CG News-सचिव निलंबित...कलेक्टर का निर्देश,जनमन व आवास योजनाओं में लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles