jojobetJojobet GirişPokerklasPusulabetmeritbetjojobetCasibom Girişmarsbahis girişcasibomJojobet GirişcasibomCasibom GirişMarsbahis GirişJojobet Giriş

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान नशे में ड्यूटी पर आने वाला पुलिस अधिकारी निलंबित

पुलिस ने बताया कि शाह जब 21 अगस्त को केरल की दो दिवसीय यात्रा पर कोच्चि पहुंचे थे, तब केएपी बटालियन के अधिकारी एस सुरेश कुमार को हवाई अड्डा टर्मिनल पर प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।

कोच्चि/ केरल सरकार ने अगस्त में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान शराब के नशे में ड्यूटी पर आने के लिए केरल सशस्त्र पुलिस (केएपी) बटालियन के एक सहायक कमांडेंट को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शाह जब 21 अगस्त को केरल की दो दिवसीय यात्रा पर कोच्चि पहुंचे थे, तब केएपी बटालियन के अधिकारी एस सुरेश कुमार को हवाई अड्डा टर्मिनल पर प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।

हालांकि, पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने कुमार को शराब के नशे के प्रभाव में पाया और उन्हें तुरंत ड्यूटी से हटा दिया।

पुलिस के मुताबिक, कुमार को बाद में अंगमाली के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में उनके शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई।अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद राज्य पुलिस प्रमुख ने जांच के आदेश दिए और हाल ही में सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी गई।

उन्होंने बताया कि जांच ​​के आधार पर सरकार ने कुमार को गंभीर कदाचार का दोषी पाया और उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया।

अधिकारियों के अनुसार, कुमार से केरल पुलिस विभाग पूछताछ, दंड और अपील नियमों के तहत पूछताछ करने का भी निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच के लिए जल्द ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक समिति गठित की जाएगी।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles