CBSE Board Exam: छात्रों के लिए जारी हुई तैयारी की 4 बड़ी सुविधाएँ! नया पैटर्न समझने के लिए ऐसे उठाएँ लाभ

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होने वाले हैं। इस बार कई बदलाव किए गए हैं, जिसके कारण छात्रों को पैटर्न और मार्किंग को लेकर काफी कंफ्यूजन है। सीबीएसई ने छात्रों की मदद के लिए कई सुविधाएं शुरू की है

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं, जिसके तहत एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होने वाले हैं।

CBSE Board Exam।इस बार कई बदलाव किए गए हैं, जिससे छात्रों को पैटर्न और मार्किंग को लेकर काफी भ्रम है। छात्रों की इस दुविधा को दूर करने और परीक्षा की तैयारी आसान बनाने के लिए, CBSE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर कई मुफ्त सुविधाएं शुरू की हैं।

बोर्ड द्वारा जारी किए गए सिलेबस के अनुसार, कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा 9 मार्च तक चलेगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल को समाप्त होगी। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि साल 2026 से CBSE कक्षा 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने वाला है, और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए भी एक मुख्य परीक्षा और एक सप्लीमेंट्री एग्जाम होगा।

इसके अलावा, 10वीं की दूसरी परीक्षा 15 मई से 30 मई तक और कंपार्टमेंट विषयों के लिए परीक्षा 1 जून को होगी। इस बार 204 विषयों की परीक्षा में करीब 45 लाख स्टूडेंट शामिल होंगे।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी में छात्रों की मदद के लिए CBSE ने ये 4 बड़ी मुफ्त सुविधाएं दी हैं. सबसे पहले, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र जारी किए गए हैं, जिसमें मुख्य परीक्षा ही नहीं, बल्कि कंपार्टमेंट एग्जाम के प्रश्न पत्र भी शामिल हैं, जिससे छात्र एग्जाम का पैटर्न समझ सकें।

दूसरा, विषयवार सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम जारी की गई है, जिसे छात्र http://cbseacademic.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे उन्हें बोर्ड एग्जाम का नया पैटर्न समझने में मदद मिलेगी।

तीसरा, क्वेश्चन बैंक की सुविधा दी गई है, जहां बिजनेस स्टडीज, फिजिकल एजुकेशन, हिस्ट्री, सोशियोलॉजी, इंग्लिश, गणित समेत कई विषयों के लिए क्वेश्चन बैंक मुफ्त में उपलब्ध हैं, साथ ही एक एडिशनल प्रैक्टिस क्वेश्चंस बैंक भी उपलब्ध करवाया गया है।

चौथा, आंसर मॉडल भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है, जिसमें 2019 से लेकर 2024 तक के विषयवार मॉडल आन्सर उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी कि बोर्ड परीक्षा में उत्तर कैसे लिखा जाता है।

इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए छात्रों को CBSE की मुख्य वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर “Board Examinations” टैब पर क्लिक करना होगा और अपनी जरूरत के अनुसार विषयवार PDF डाउनलोड कर सकते हैं.

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles