CG News: ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: कस्टम मिलिंग स्कैम और तेंदूपत्ता बोनस गबन मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। दो अलग-अलग मामलों में ईओडब्ल्यू ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक मामला कस्टम मिलिंग स्कैम का है, जबकि दूसरा तेंदूपत्ता बोनस गबन से जुड़ा है।
CG News: पंजीबद्ध कस्टम मिलिंग घोटाले के तहत अपराध क्रमांक 01/2024 के अंतर्गत ईओडब्ल्यू ने अनिल टुटेजा और अनवर डेबर को गिरफ्तार किया है।
दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 तथा भादंवि की धाराओं 120बी, 384 और 409 के तहत केस दर्ज है।
ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने शासकीय गोदामों से चावल के परिवहन और मिलिंग में अनियमितता कर शासन को बड़ा नुकसान पहुंचाया।
आरोपियों को 9 जुलाई 2025 को विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
दूसरे मामले में तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आरोपी राजशेखर पुराणिक को गिरफ्तार किया है। वह प्राथमिक लघुवनोपज समिति में समिति प्रबंधक के पद पर कार्यरत था।
जांच में पाया गया कि वर्ष 2021-22 में तेंदूपत्ता बोनस की राशि का एक बड़ा हिस्सा मजदूरों को वितरित नहीं किया गया और उसे हड़प लिया गया। इसमें विभागीय अधिकारी और अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है।
ईओडब्ल्यू ने इस संबंध में अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 409, 120बी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
इससे पहले मामले से जुड़े दो आरोपी — अशोक कुमार पटेल और वनमंडल सूबेदार — को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।







