Cg jobs: कोंडागांव वनमंडल में वनरक्षक पद के लिए भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू, 14 जुलाई को होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

Cg jobs:कोंडागांव।छत्तीसगढ़ राज्य वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत कोंडागांव, केशकाल एवं नारायणपुर वनमंडल के लिए वनरक्षक के 74 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आयोजित शारीरिक माप-तौल एवं दक्षता परीक्षण की प्रक्रिया में तकनीकी त्रुटियों के कारण कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा पुनः आयोजित की जा रही है।

वनमंडल अधिकारी, कोंडागांव वनमंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों का परीक्षण डिजिटल टेक्नोलॉजी सिस्टम के माध्यम से स्पष्ट रूप से नहीं हो सका था।

मिली जानकारी अनुसार उनके लिए 14 जुलाई 2025 को प्रातः 6:00 बजे से न्यू स्टेडियम, कोनार रोड, कोंडागांव में पुनः शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बता दें कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट www.cgforest.com पर उपलब्ध करा दी गई है।

अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और इवेंटवार विवरण देख सकते हैं तथा वहीं से प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यह पूरी प्रक्रिया 10 दिसंबर 2024 से 16 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के संदर्भ में की जा रही है, जिसमें तकनीकी कारणों से कुछ उम्मीदवारों की दक्षता जांच पूरी नहीं हो सकी थी।

वनमंडल अधिकारी, कोंडागांव वनमंडल ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा स्थल पर उपस्थित रहने कहा है।

CG Paddy Purchase: धान खरीदी पर क्रेडिट वॉर, भूपेश बघेल ने जताया आभार, पर साय सरकार को घेरा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *