पार्टी में जहरीली शराब पीने से 9 की मौैत…? आधा दर्जन से अधिक गंभीर…लोफंदी की घटना…दाह संस्कार से पहले पुलिस ने किया शव बरामद…मौके पर पहुंचे कप्तान और कलेक्टर

शादी पार्टी में जश्न..खाना पीना के बाद कई की मौत...मौके पर पहुंचे कप्तान

बिलासपुर— बड़ी खबर लोफंदी से है। जानकारी मिल रही है कि लोफंदी में शादी पार्टी के दौरान जहरीली शराब पीने या खाने से पांच से 9 लोगों की मौत हो गयी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह आंकड़ा बढ भी सकता है। सूत्रों के अनुसार करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें ईलाज के लिए अलग-अलग,जगह भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही शनिवार अल सुबह पुलिस कप्तान रजनेश सिंह और कलेक्टर अवनीश शरण तत्काल लोफंदी पहुंचे है।

         पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को गांव में शायद शादी का जश्न या अन्य बात को लेकर पार्टी थी। लोगों के बीच खाना पीना हुआ। शायद खाने में कोई जहरीला सामान रहा होगा। इसके चलते एक दिन पहले एक की मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पता लगाया जा रहा है कि इसके बाद कितने लोग प्रभावित हुए है। बहरहाल आज सुबह एक शव को पुलिस ने बरामद किया गया है। तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगा।

 दूसरी तरफ सूत्रों ने बताया कि 6 फरवरी को गांव में शादी थी। इसी दौरान घुटकू से चोरी छिपे शराब लाया गया। लोगों ने रात भर जमकर छका। दूसरे दिन अलग अलग समय में लोगों की कों मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दो दिनों में मरने वालों की सख्या 9 हो गयी। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गये है। कई लोगों ने लाश को जला दफना दिया है। जबकि गंभीर रूप से बीमार लोगों को यहां वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सुकमा में नक्सलियों का कारखाना बरामद...जवानों को बड़ी सफलता...सुरंग से भारी मात्रा में गोला बारूद और खतरनाक हथियार बरामद

 जैसे ही जानकारी पुलिस तक पहुंची। कलेक्टर के साथ पुलिस कप्तान शनिवार की सुबह लोफंदी पहुंच गये। एक शव को जलाने से पहले ही तत्काल बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच का आदेश दिया। सूत्र की माने तो दरअसल मौत की वजह जहरीली शराब है। इस घुटकू से चोरी छिपे लाया गया था। जहरीली शराब  पीने से लोगों की मौत हुई है।

नाम नहीं छापने की सूरत में गांव के लोगों ने बताया कि चुनाव के दौरान शराब पर पुलिस और प्रशासन की तिरछी नजर है। बावजूद इसके कोचिया लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। घटिया सामान से तैयार जहरीली  शराब पीने से हादसा हुआ है। सूत्र ने इस बात से इंकार नहीं किया कि शराब की व्यवस्था चुनाव लड़ने वालों के बीच से ही किया  गया है। 

 बहरहाल खबर लिखे जाने तक जांच पड़ताल की कार्रवाई निरंतर जारी है। जहरीली शराब पीने या खाना खाने से गंभीर रूप से बीमार लोगों की वास्तविक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।मरने वालों की संख्या जरूर 9 है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *