Delhi Election Results 2025: कालकाजी से सीएम आतिशी पीछे, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा से मिल रही कड़ी टक्कर

Delhi Election Results 2025। नई दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। कई हॉट सीटों के शुरुआती रुझान भी लोगों को चौंका रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से 1,000 से भी अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं।

जबकि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से मामूली अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।

नई दिल्ली सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय बताया जा रहा था। यहां से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा हैं और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा गया।

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक ‘आप’ प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल और भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चौथे राउंड की गिनती में केजरीवाल मात्र 223 वोट की बढ़त बनाए हुए हैं। केजरीवाल को 7949 वोट मिले हैं, जबकि प्रवेश वर्मा को 7726 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के संदीप दीक्षित करीब 1351 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

दिल्ली की दूसरी सबसे बड़ी हॉट सीट कालकाजी की है। आम आदमी पार्टी ने कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया, वहीं भाजपा ने दिग्गज नेता रमेश बिधूड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अलका लांबा को मैदान में उतारा है।

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक दिल्ली की सीएम आतिशी तीन राउंड में 1039 वोटों से पीछे चल रही हैं। उनको 11,455 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने 12,494 मत प्राप्त किए। जबकि कांग्रेस की अलका लांबा ने 1134 वोट हासिल किए।

बिहार में बढ़ता मतदान उत्साह — 1 बजे तक 42.30% वोटिंग, देखें क्षेत्रवार आंकड़े

बता दें कि चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से ऊपर जाते हुए दिख रही है। भाजपा 42 और 28 सीटों पर आगे चल रही है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *