कांग्रेस प्रभारी ने बताया…पहली बार ऐसा मतदान सिस्टम देखा…पार्टी को भीतर से नहीं..एजेसिंयों से खतरा…भीतरघाती को निकालेंगें पार्टी से बाहर..भाजपा मेयर प्रत्याशी पर कही यह बात

त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ शिकायत..जांच का दिया गया आदेश

बिलासपुर— कांग्रेस प्रदेश प्रभारी विजय जांगिड़ ने बताया कि हमने पहली बार ऐसा मतदान सिस्टम देखा…हमें बाहर से नहीं..मतदान सिस्टम पर शक है।

बावजूद इसके हमारी जीती होगी। लेकिन भीतरघाती को छोड़ेंगे नहीं…हमे जानकारी मिली है कि पार्टी के एक पदाधिकारी लगातार अनुशासन का उल्लंघन कर रहा है। अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार कर रहा है। जांच का आदेश दिया है। रिपोर्ट मिलते ही भीतरघाती को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखांएगे। उन्होने उप राष्ट्रपति और धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर भी दुख जाहिर किया। 

        कांग्रेस प्रदेश प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि पिछले एक साल के शासन काल में प्रदेश की कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। जनता परेशान है। इसलिए प्रदेश की भोली भाली जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। इस बार टिकट का वितरण भी ठीक हुआ है। ना तो पदाधिकारियों में और ना ही कार्यकर्ताओं में किसी प्रकार की नाराजगी है। हम अच्छी जीत हासिल कर प्रदेश में जगह जगह निगम सरकार बनाने जा रहे हैं।

एक व्यक्ति बार बार अनुशासनहीनता करता है..पार्टी से निकाला जाता है..और एक बार फिर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहा है। मेयर के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ भी नामांकन दाखिल किया। सवाल पर विजय जांगिड़ ने कहा कि एक दिन पहले मेरे सामने लिखित शिकायत मिली है। जानकारी मिली है कि पार्टी का पदाधिकारी है। पहले भी कई बार पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। हमने जिला अध्यक्ष को जांच का आदेश दिया है। जिला प्रभारी के सामने रिपोर्ट पेश करने को कहा है। दोषी पाए जानेै पर त्रिलोक श्रीवास को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।

एक दशक बाद नगर सैनिकों की भर्ती..465 पदों पर 21 हजार लोग आजमायेंगे किस्मत..भरनी परसदा मैदान में होगी परीक्षा

 आपके दो विधायक इस समय जेल में है..निकाय और पंचायत चुनाव पर इसका कितना असर पड़ेगा। विजय जांगिजड ने कहा कि अभी तक किसी के खिलाफ अपराध की पृुष्टिट नहीं हुई है। जनता सब देख रही है कि सरकार की एजेंसियां क्या कर ही है। इसलिए चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।।

 चुनाव में डर किसका है..भीतरघातियों से या बाहरियों से …विजय ने बताया कि सरकार की एजेंसियां लगातार कांग्रेस पार्टी को परेशान कर रही हैं। लेकिन जीत हमारी होगी…उन्होने बताया कि हमने पहली बार ऐसा मतदान सिस्टम देखा कि एक ही ईव्हीएम से मेयर और प्रत्याशियों के लिए वोट डाला जाएगा। ऐसा आज तक नहीं हुआ है। लेकिन सरकार अपनी जीत के लिए क्या क्या हथकन्डा अपना रही है। 

  मेयर प्रत्य़ाशी जाति विवाद मामले में कांग्रेस ने शुरूआत तो ठीक ठाक की..बाद में मामला शांत हो गया। चुनाव अधिकारी ने बिना किसी को जानकारी दिए एल पद्मजा के नाम के सामने पूजा विधानी जोड़ दिया। विजय जांगिड़ ने बताया कि हमें इसकी जानकारी है…सरकार के दबाव में हमारे एक मेयर प्रत्याशी का नामांकन ही निरस्त कर दिया। बिलासपुर में भी संभव था। लेकिन हमारे सामने कोर्ट कचहरी का रास्ता खुला है। चुनाव में हमारी जीत होगी। कार्यकर्ता और जनता इसका जवाब देंगे। 

कुम्भ व्यवस्था को उपराष्ट्रपति ने अभूतपूर्व बताया है। मरने वालों को धीरेन्द्र शात्री ने मोक्षगामी कहा है।  कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि अभूतपूर्व था तो गरीबों की मौत कैसे हो गयी। यह कैसी अभूतपूर्व व्यवस्था. है..घर घर मातम पसर क्या। किसी का भाई किसी का पति किसी का पिता तो किसी का बेटा मर गया। साधु संतो को सोच समझकर बोलना चाहिए…यह कैसा मोक्ष..गरीबों की मौत के साथ भद्दा मजाक है।

खाद्य और राजस्व टीम का धमाका...सात ठिकानों से 10 लाख का धान बरामद...323 क्विंटल अवैध भण्डार को किया सील

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *