नगर पालिका परिषद पेंड्रा चुनाव 2025 जनता का प्रत्याशीयो से सीधा जनसंपर्क

जयंत पाण्डेय/पेंड्रा: नगर पालिका चुनावों पेंड्रा में भाजपा प्रत्याशी रितेश फरमानिया कांग्रेस प्रत्याशी लोगों के दुःख सुख में सर्वदा आगे रहने वाले पंकज तिवारी व निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश जालान सभी ने वार्ड पार्षदों के साथ नगरीय क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया शुरू कर दिया है ।
नगर के साथ ही वार्ड के विकास कार्यों का दिलासा दिलाते हुए जनता जनार्दन से उत्साहपूर्वक जनसंपर्क में भाग लिया और “विजयश्री” का आशीर्वाद लिया।
तीनों ही प्रत्याशी नगर के प्रतिष्ठित होने के साथ ही जनता जनार्दन के सहयोग के लिए अब चुनावी मैदान में उतर चुके हे।
सभी अपने अपने सहयोगियों के साथ सीधे जनता से रूबरू होने लगे है। प्रत्याशीयो ने पार्षदो के साथ ही साथ नगर के वार्ड क्रमांक 1 से ले कर 15 वार्डो तक मतदाताओं से सीधा जनसंपर्क कर वोट देने की अपील भी की है ।
जनसम्पर्क में भाजपा , कांग्रेस के साथ निर्दली प्रत्याशी के समर्थक पेण्ड्रा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी भी सक्रिय रूप से मतदाताओं से अपना अमूल वोट देने की अपील कर रहे है।जिससे नगर का वातावरण पूर्णरूप से चुनावी रंग में रंगा हुआ है, अब देखने ये है कि जनता का प्यार विश्वास किस पार्टी या दल के प्रत्याशी को मिलता है
जनसंपर्क की शुरुवात आस्था के साथ मंदिरों में मत्था टेक कर की गई सभी प्रत्याशीयो ने नगर के सभी मंदिरों में मत्था टेका और अपने चुनावी जंग की शुरुवात की।
जनता की जुबानी: नगर की जनता की जुबानी सुना जाए तो लोग पूर्व पार्षद व नगर अध्यक्ष राकेश जालान उर्फ कालू भईया का नाम अब तक सबसे आगे है,उसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी पंकज तिवारी अब ये देखना है जनता का समर्थन और साथ की प्रत्याशी को मिलता है।









