मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में JIO की मजबूत पकड़

ट्राई की ताजा रिपोर्ट में सबसे ज्यादा मोबाइल ग्राहक जियो के साथ जुड़े

भोपाल,रायपुर, । जियो मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( ट्राई ) की ताजा रिपोर्ट में एक बार फिर से जियो के साथ सबसे ज्यादा ग्राहक जुड़े है। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में सभी टेलीकॉम कंपनियों के 7.9 करोड़ से ज्यादा मोबाइल ग्राहक है। इन आंकड़ों में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 4.3 करोड़ से अधिक हो चुकी है। नवंबर 2024 में जियो के साथ 2.9 लाख नए ग्राहक जुड़े है। वहीं, दोनों प्रदेश में वायरलाइन ब्राडबैंड इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 20 लाख से अधिक है। इसमें जियो फाइबर/ एयर फाइबर इंटरनेट उपयोग करने वाले उपभोक्ता 11.3 लाख से ज्यादा है।

जियो का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ मोबाइल उपभोक्ता में मार्केट शेयर 55.0 फिसदी से अधिक है। तो वहीं, ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता में जियो फाइबर का मार्केट शेयर 54.3 प्रतिशत से ज्यादा है।

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो की ट्रू 5जी सर्विस दोनों प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद है। जियो के सर्किल में 10,500 से अधिक मोबाइल टावर है, जो कि दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स से दो गुना से भी ज्यादा है।

Republic day:महिला किसान संजू नागपुरे को गणतंत्र दिवस का आमंत्रण, जिले में उत्साह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *