विजय वार्ड 60 और दुर्गा वार्ड 40 से लड़ेंगे चुनाव… भाजपा ने दूसरी सूची जारी किया.. रोके गए वार्डों को दिया चेहरा

रॉक गए वार्डों के लिए 6 नए चेहरों का ऐलान

बिलासपुर,,, भारतीय जनता पार्टी ने रोके गए सभी 6 वार्डों की सूची को जारी कर दिया है. जानकारी देते चने की अभी तक रोके गए वार्डो की फाइनल सूची का ऐलान नहीं किया था.. इसकी  मुख्य वजह वार्ड के सभी नेता मेयर पद के दौड़ में शामिल थे।

पूजा विधानी के नाम के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रोके गए सभी छह वार्डो  के प्रत्याशियों का नाम का ऐलान कर दिया है।

भाजपा कार्यालय से जारी दूसरी सूची के अनुसार वार्ड क्रमांक 18 यानी तिलक नगर से अब अंजनी लक्ष्मी नारायण कश्यप चुनाव लड़ेंगी । वार्ड क्रमांक 30 यानी पंडित मन्नूलाल शुक्ला नगर से विनोद सोनी दावेदार होंगे.. इसी तरह वार्ड क्रमांक 36 यानी वसंत भाई पटेल नगर से बंधु मौर्य की दावेदारी होगी.

जानकारी देते चले कि वार्ड क्रमांक 40 यानी महाराणा प्रताप नगर से अब तक दुर्गेश पांडे को दावेदार माना जा रहा था.. मेयर की टिकट  नहीं मिलने से दुर्गा सोनी को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड क्रमांक 40 से उतारने  का फैसला किया है.. इसी तरह वार्ड क्रमांक 45 से यानी शहीद हेमू कालानी नगर से बल्लभ राव चुनाव लड़ेंगे.. वार्ड क्रमांक 60 यानी कपिल नगर से विजय ताम्रकार की दावेदारी होगी।

इस तरह से दो सूची प्रकाशित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपने सभी 70 वार्डों के लिए 70 चेहरों के नाम का ऐलान कर दिया है।

गोद में खिलाया...बच्चों को पुचकारा..जमीन पर बैठकर नन्हें छात्रों को पढ़ाया पाठ..प्रोग्रेस रिपोर्ट पर गदगद हुए कलेक्टर

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *