CG Election 2025: जानिए कौन है पूजा विधानी,जिन्हें BJP ने बनाया है महापौर उम्मीदवार

बिलासपुर। मेयर पद के लिए BJP ने Pooja Vidhani का नाम फाइनल कर लिया है।इतवार को प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने Bilaspur समेत दस नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी के नाम जारी कर दिए।

इतवार को ही बीजेपी ने 47 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ये नाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने जारी किए हैं। 

जारी सूची के मुताबिक मुंगेली से शैलेश पाठक, पेंड्रा से रितेश फरमानिया, डोंगरगढ़ से रमन डोंगरे, बेमेतरा से विजय सिन्हा, बालोद से प्रतिमा चौधरी, सूरजपुर से देवंती साहू, जशपुर नगर से अरविंद भगत, कोंडागांव से नरपति पटेल और अरुण कौशिक कांकेर से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

गौरतलब है कि Pooja Vidhani BJP नेता और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी हैं।मीडिया रिपोर्ट अनुसार उनका असली नाम एल पदमजा है और वो तेलगु समाज से हैं। अशोक विधानी से इंटरकास्ट मैरिज करने के बाद पूजा विधानी के रूप में उनकी पहचान बनी।

श्रीमती विधानी 1996 से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। साल 1998 में पहली बार नगर निगम में पार्षद निर्वाचित हुईं।जिसके बाद दो बार BJP महिला मोर्चा में दो बार प्रदेश महामंत्री रहीं। फिर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं।

उनके पति अशोक विधानी साल 2004 से लगातार नगर निगम में पार्षद रहे हैं। इस दौरान एमआईसी मेंबर रहे और दो बार नगर निगम में सभापति रहे। वर्तमान में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हैं।

अबकी BJP ने obc सीट पर महिला कैंडिडेट के तौर पर पूजा विधानी के नाम पर मुहर लगा दी है।प्रत्याशी को लेकर बीते दिनों राजधानी रायपुर में संगठन और विधायकों के साथ दिन भर रायशुमारी चलती रही।

CG News- मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल

मिली जानकारी अनुसार जातिगत और सामाजिक समीकरणों के साथ ही भाजपा की महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन का लाभ लेने के लिए पूजा विधानी का नाम तय करने की रणनीति बनाई गई है।

CG Election 2025: जानिए कौन है पूजा विधानी,जिन्हें BJP ने बनाया है महापौर उम्मीदवार

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *