Railway News- महाकुंभ जाने वाले यात्री हो जाएं अलर्ट, 3 अहम ट्रेनें रद्द

Railway News : राजस्थान से प्रयागराज में महाकुंभ जाने वाले यात्री अलर्ट हो जाएं।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने तीन ट्रेनें रद्द कर दिया है। यात्रा से पहले एक बार चेक कर लें नहीं तो परेशानी हो सकती है। कुंभ मेले के दौरान रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

Railway News/ये ट्रेनें जयपुर-प्रयागराज होकर संचालित होती है।

ऐसे में इन ट्रेनों के कैंसिल होने से महाकुंभ जानेवाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक दबाव के कारण 25 जनवरी को गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस, 30 जनवरी को हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस व 4 फरवरी को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन प्रारिभक स्टेशन से रद्द रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया संचालन संबंधी कारणों से ये ट्रेनें रद्द की गई है। इसके अलावा महाकुंभ के लिए कई अन्य ट्रेनें संचालित की जा रही है। यात्री उन ट्रेनों के जरिए यात्रा कर सकते है।

रद्द की गई ट्रेनें

1- हावड़ा- जोधपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12307): 4 फरवरी 2025 को।
2- हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22307): 30 जनवरी 2025 को।
3- गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15634): 25 जनवरी 2025 को।

बिहार चुनाव में वोटिंग बढ़ी, AAP ने भाजपा पर टिकट बांटकर वोटिंग प्रभावित करने का लगाया आरोप

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *