आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों का प्रमोशन.. डॉक्टर चंद्रशेखर को भेजा गया रायगढ़… पढ़े अन्य अधिकारियों की प्रमोशन सूची
आचार संहिता के बीच विशेष आदेश पर ही करेंगे जॉइनिंग

बिलासपुर… स्वास्थ्य मंत्रालय ने 6 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को पदोन्नत कर जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी बनाया है। मंत्रालय ने सभी अधिकारियों को पदोन्नति के साथ स्थानांतरित भी किया है।
जानकारी देते चले की एक दिन पहले से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुका है। इसी दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को पदोन्नति किया गया। संभावना जाहिर की जा रही है कि अब आचार संहिता हटने के बाद ही पदोन्नति जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी नए स्थान पर जॉइनिंग देंगे।
बताते चले की पदोन्नत किए गए आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों में बिलासपुर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर गौराहा का भी नाम शामिल है। डॉक्टर चंद्रशेखर गौराहा को बिलासपुर से पदोन्नति कर जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी रायगढ़ बनाया गया है । इसके अलावा डॉक्टर कामना पाठक को बालोद से कोंडागांव भेजा गया है।
डॉक्टर ललिता शर्मा को रायपुर से पदोन्नति कर कांकेर भेजा गया है। डॉक्टर सुधा पांडे को जांजगीर चांपा से स्थानांतरित कर कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है। डॉक्टर संजय श्रीवास्तव को रायपुर से कबीरधाम भेजा गया है देखें पूरी सूची









