घर में घुसकर मारा था चाकू…वकीलों ने आरोपी को सुरक्षा के बीच खुले कोर्ट में पीटा…पुलिस ने किसी तरह बचाया…अस्पताल में भर्ती

जिला कोर्ट में वकीलों ने चाकूबाज आरोपी को जमकर पीटा

रायपुर…रायपुर जिला कोर्ट  में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ।  वकीलों  की भीड़ ने कोर्ट में ही आरोपी को जमकर पीटा है। दरअसल मामला कुछ इस तरह है। खमतराई इलाके में गुरुवार को सीनियर वकील दिर्गेश शर्मा पर आरोपी अजय सिंह ने चाकू से जानलेवा हमला किया था।
 पीड़ित वकील की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने आरोपी अजय सिंह को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान नाराज वकीलों ने आरोपी की पिटना शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी अजय सिंह ने वकील दुर्गेश शर्मा से एक केस का विरोध किया था। वकील ने मना किया तो आरोपी ने घर में घुसकर वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गेश पर हमला कर दिया। घटना के बाद से वकीलों में आक्रोश था। शुक्रवार को जब पुलिस आरोपी को लेकर कोर्ट पहुंची तो पहले से ही नाराज वकीलों ने मौका पाकर आरोपी पर हमला कर दिया।
यद्यपि इस दौरान पुलिस की सुरक्षा टीम  पहले से ही मौजूद थी। बावजूद इसके वकीलों ने आरोपी को जमकर पीटा। किसी तरह वकीलों से आरोपी को बचाया गया। और उसे आनन फानन में घायल अवस्था में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। इधर वकीलों ने कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बैठक कर भविष्य की रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर पर CBI का छापा..8 सदस्यी टीम ने 6 बजे बोला धावा...बन्द कमरे PSC सदस्यों से पूछताछ...

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *