IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ज्यादातर राज्यों में बारिश

IMD Alert।दिल्ली-NCR में इन दिनों ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग ने वीकेंड में बारिश होने का अनुमान लगाया है, जिससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।

IMD Alert।मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ज्यादातर राज्यों में बारिश होगी, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज यानी 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा विभाग ने कोहरे और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में वीकएंड में 11 और 12 जनवरी को बारिश के आसार हैं। वहीं, दिल्ली-NCR में 8 जनवरी को एक हफ्ते से ज्यादा वक्त के बाद धूप निकली, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि, रात के समय कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा।

पूर्वानुमान के अनुसार, आज घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा रह सकता है, लेकिन इसके बाद दिन में धूप खिली रहेगी। कोहरे का येलो अलर्ट है। 11 और 12 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में अब तक शीतलहर का प्रकोप नहीं देखा गया है। अब वीकेंड पर बारिश के साथ ही शीतलहर लौट सकती है। 2023 की जनवरी में दिल्ली से सर्दियों की बारिश गायब थी, लेकिन इस बार अब दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग से 34% तक वेतन वृद्धि संभव!

दिल्‍ली में गुरुवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। शीतलहर के चलते दिल्‍ली में मौसम की स्थिति खराब बनी हुई है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुरुवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बता दें कि मौसम विभाग ने दिन का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

पिछले कुछ दिनों की तुलना में सुबह 5.30 बजे दर्ज किया गया तापमान 8 डिग्री से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

आईएमडी गुरुवार को शहर में घने कोहरे का अनुमान लगाया था। मगर शहर के विभिन्न हिस्सों से इसके विपरीत दृश्य सामने आए।

जैसे-जैसे दिल्‍ली में ठंंड का प्रकोप बढ़ रहा है लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे है। लोधी रोड पर बना एक रैन बसेरा खचाखच भरा नजर आया।

दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) ने बेघरों को आश्रय देने के लिए 235 पैगोडा टेंट बनाए है। राष्ट्रीय राजधानी में एम्स, लोधी रोड और निजामुद्दीन फ्लाईओवर सहित विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरे बनाए गए हैं।

राजधानी की वायु गुणवत्ता में मामूली अंतर से गिरावट आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 299 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

रविवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में उल्लेखनीय सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत चरण-III की कार्रवाई को रद्द कर दिया।

छत्तीसगढ़िया स्वाद और संस्कृति की गूंज से भर गया एकता नगर, पर्यटन मंडल के स्टॉल का CM साय ने लिया जायजा

हलांकि, अधिकारियों ने रविवार को कहा कि चरण-I और चरण-II के उपाय प्रभावी रहेंगे। यह निर्णय ग्रैप पर उप-समिति द्वारा वायु गुणवत्ता डेटा और आईएमडी/आईआईटीएम पूर्वानुमानों की समीक्षा के बाद लिया गया है, जिसमें एक्यूआई स्तरों में गिरावट का रुझान देखा गया है।

 

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles