Chhattisgarh Dismissed B.Ed Assistant Teachers- नौकरी से हटाए गए B.Ed सहायक शिक्षकों ने राज्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया

Chhattisgarh Dismissed B.Ed Assistant Teachers: छत्तीसगढ़ में नौकरी से हटाए गए B.Ed सहायक शिक्षकों ने सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने निर्वाचन आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे परिवार के साथ मतदान बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

बर्खास्त शिक्षकों का कहना है कि नौकरी जाने के बाद परिवार पर रोजी-रोटी का संकट है। 17 दिनों से तूता धरना स्थल में आंदोलन चल रहा है, अलग-अलग तरह से सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश की लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऐसे में सभी 2900 सहायक शिक्षक सपरिवार मताधिकार का त्याग करना चाहते हैं और उनका मतदाता परिचय पत्र रद्द किया जाए।Chhattisgarh Dismissed B.Ed Assistant Teachers

इन शिक्षकों को नए साल की शुरुआत में ही टर्मिनेशन लेटर थमा दिया गया था।Chhattisgarh Dismissed B.Ed Assistant Teachers

हालांकि, मामले में सरकार ने एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक कमेटी भी बनाई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी में 5 अधिकारी शामिल हैं। लेकिन सहायक शिक्षकों का कहना है कि कमेटी कब तक उनकी मांगों पर फैसला देगी। मांगे पूरी होते तक आंदोलन जारी रहेगा।Chhattisgarh Dismissed B.Ed Assistant Teachers

सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर अब सहायक शिक्षक सामूहिक अनशन पर हैं। उनका कहना है कि आंदोलन मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा। आंदोलन की शुरुआत 14 दिसंबर को अंबिकापुर से यात्रा के रूप में शुरू हुई। अनुनय यात्रा के बाद 19 दिसंबर से शिक्षक तूता स्थित धरना स्थल में बैठे हैं। सहायक शिक्षकों के आंदोलन में सामूहिक अनशन के तीसरे दिन 3 शिक्षिकाओं की तबीयत बिगड़ गई।Chhattisgarh Dismissed B.Ed Assistant Teachers

CG News- ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस और कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश

बीएड सहायक शिक्षकों ने 14 दिसंबर को अंबिकापुर से रायपुर तक पैदल अनुनय यात्रा शुरू की गई थी। रायपुर पहुंचने के बाद 19 दिसंबर से यात्रा धरने में बदल गई। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों को अपनी पीड़ा सुनाने के लिए पत्र भी भेजे।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles