प्रदेश भाजपा जिला अध्यक्षों की दूसरी सूची का एलान…बिलासपुर समेत लिफाफा से निकला 21 नाम…पढें…सिल-सिलेवार नए अध्यक्षों का नाम

अनुराग सिंहदेव ने किया प्रदेश के कुल 31 जिला अध्यक्षों के नाम का एलान

बिलासपुर— रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पार्टी कार्यालय में संगठन चुनाव प्रभारी  ने दूसरे दिन कुल 21 लिफाफा खोला। इसी के साथ प्रदेश के 21 के लिए अध्यक्ष के नाम का एलान किया। लिफाफा खोलने की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे के आसपास शुरू हुई। इस दौरान प्रदेश के कोने कोने से पहुंचे कार्यकर्ता और नेता मौजूद नजर आए। समर्थकों की भीड भी जमकर देखने को मिली।

      संगठन चुनाव प्रभारीअनुराग सिंहदेव ने बताया कि खुशी की बात है कि भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने संगठन चुनाव के दौरान पार्टी की परम्पराऔं का ना केवल पालन किया। बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के दौरान सर्वसम्मत्ति के साथ जिला अध्यक्षों के नाम पर मुहर लगाया।

       वरिष्ठा नेताओं ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी  ने हमेशा लोकतांत्रिक प्र्क्रियों को प्राथमिकता के साथ अपनाया है। चुनाव के दौरान सभी ने अपने अध्यक्षों के नाम पर सर्व सम्मति से मुहर लगाकार एकता का सबसे बड़ा सबूत दिया है। सिर पर नगरीय और पंचायत चुनाव है। हमें मिलकर पार्टी को बहुमत के साथ जिताना है। चाहे निगम हो या नगरपालिका.नगर पंचायत हो या जनपद पंचायत…। हर जगह सफलता का परचम लहराना है।

21 नए अध्यक्षों का जिलेवार नाम

1)–बेमेतरा–अजय साहू

2)-बिलासपुर शहर..दीपक सिंह

3)-बिलासपुर ग्रामीण..मोहित जायसवाल

4)-सरगुजा..भारत सिंह सिसोदिया

5)-मनेन्द्रगढ़,चिरमिरी भरतपुर सोनहट…चंपा देवी पावले

6)-कोरिया….देवेन्द्र तिवारी

7)-सेवक राम नेताम ..कोंडागांव

8)-खैरागढ–डॉ.विशेसर साहू

9)-धमतरी…प्रकाश बैस

10)- महासमुन्द..येतराम साहू

11) -बलौदा बाजार…आनन्द यादव

12)-सुकमा..धनीराम बारसे

13)-दंतेवा़ड़ा…संतोष गुप्ता

16)-नारायणपुर..संध्या पंवार

17) -बस्तर..वेद प्रकाश पाण्डेय

18)-सक्ति..टिकेश्वर गबेल

19)-सारंगढ़-बिलाईगढ…ज्योति पटेल

20)-जांजगीर चांम्पा…अम्बेश जांगड़े

21)-गरियाबन्द…अन्दर चन्द्राकार

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का कमिशनिंग कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles