सुरेश चंद्राकर संग वायरल फोटो के आरोप को BJP नेता जी वेंकट ने बताया निराधार,वीडियो जारी कर कही यह बात

बीजापुर।बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर छत्तीसगढ़ सियासत जारी है. शनिवार देर शाम मुकेश चंद्राकर की जो तस्वीर भाजपा नेता के साथ कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी की थी,देर रात उसे लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष जी वेंकट ने वीडियो जारी किया है और अपनी बात रखी है।
जारी वीडियो में सुरेश चंद्राकर संग भाजपा के संबंधों को लेकर जी वेंकट ने कहा कि यह जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह 2021 की है।जब बीजापुर जिला ठेकेदार संघ का इलेक्शन हुआ था, जिसमे बीजापुर जिले के सभी ठेकेदार मौजूद थे।
सर्वसम्मति से इन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।उस वक्त सब ने उनका स्वागत सत्कार किया था।उस समय हमने भी माला पहनकर उनका स्वागत किया।कांग्रेस के आरोपों को जी वेंकट ने निराधार और तथ्यहीन कहा है।
बता दे कि शनिवार शाम पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा था कि आरोपी ठेकेदार को गृहमंत्री ने कांग्रेसी नेता बताया था. कांग्रेस पार्टी नेगृह मंत्री विजय शर्मा के आरोपों का खंडन भी कर डाला।
उन्होंने कह था कि सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का नेता था. आज की तारीख में हत्यारा बीजेपी का सदस्य है.
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, बीजेपी के बस्तर से वरिष्ठ नेता जी. वेंकटेश रेड्डी ने हत्यारे सुरेश चंद्राकर का बीजेपी प्रवेश कराया था. अपराधी सुरेश चंद्राकर को माला पहनाया था. बीजापुर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष जी. वेंकट बस्तर जिले के तीन जिले का भाजपा प्रभारी भी है. दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर के परिजनों को 1 करोड़ की नगद सहायता एवं सरकारी नौकरी दी जाए.
जिसके बाद देर रात जी वेंकट ने वीडियो जारी कर कहा कि यह जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह 2021 की है।जब बीजापुर जिला ठेकेदार संघ का इलेक्शन हुआ था, जिसमे बीजापुर जिले के सभी ठेकेदार मौजूद थे।सर्वसम्मति से इन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।उस वक्त सब ने उनका स्वागत सत्कार किया था।उस समय हमने भी माला पहनकर उनका स्वागत किया।कांग्रेस के आरोपों को जी वेंकट ने निराधार और तथ्यहीन कहा है।
प्रेस वार्ता में श्री शुक्ला ने यह भी कहा कि 15 दिन का सीएम निवास का सीसीटीवी सार्वजनिक किया जाए. सुरेश चंद्राकर दस दिन पहले सीएम हाउस गया था. सीएम हाउस में नाम पते के साथ जानकारी दर्ज किया जाता है. पता चल जाएगा अपराधी मुख्यमंत्री निवास गया था या नहीं. यह समाज के लिए घातक है. अपनी असक्षता को छुपाने के लिए कांग्रेस जैसे दल पर आरोप नहीं लगाना था.
सुरेश चंद्राकर संग वायरल फोटो के आरोप को BJP नेता जी वेंकट ने बताया निराधार,वीडियो जारी कर कही यह बातhttps://t.co/cAOnyfSuFJ pic.twitter.com/bqnk4bgdbs
— CGWALL (@cg_wall) January 4, 2025



