पूर्व छात्र नेता की अगुवाई में परीक्षा नियंत्रक का घेराव…PG छात्रों ने बताई परेशानी..नियंत्रक ने कहा..समय सारिणी पर करेंगे विचार

समय सारिणी में बदलाव की मांग पर नियंत्रक का घेराव

बिलासपुर—.युवा कांग्रेस नेता भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष अमितेश राय की अगुवाई में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं की परीक्षा तारीख में फेरबदल की मांग के साथ अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। इस दौरान अमितेष राय ने कहा कि PG कक्षाओं के नियमित छात्रों के मुख्य परीक्षा के समय सारिणी में बदलाव जरूरी है। जारी समय सारिणी में काफी विसंगतियां हैं। इसी बाच नेट की परीक्षा भी होाना है। इसके अलावा विश्वविद्यालय से जारी समय सारिणी में दो परीक्षा के बीच मात्र एक एक दिन का ही समय दिया गाय है। जबकि इस बार कोर्स में नवीन पाठ्यक्रम को भी शामिल किया गया है। छात्रों की मांग है कि पीजी कक्षाओं की समय सारिणी में छात्र हित बदलाव किया जाए।
      युवा कांग्रेस नेता अमितेष राय की अगुवाई में छात्रों ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर पीजी कक्षाओं की परीक्षा समय सारिणी में बदलाव की माग की। अमितेष राय ने इस दौरान परीक्षा नियंत्रक को छात्रों की परेशानियों से अवगत कराया।विश्वविद्यालय से जारी समय सारिणी के बीच ही यूजीसी नेट की भी परीक्षा है। ज्यादातर छात्र परीक्षा मेैं शामिल होंगे। इसलिए भी समय सारिणी में बदलाव किया जाना जरूरी है।
           अमितेष ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक ने हमारी मांग को गंभीरता से लिया है। उन्होने आश्वासन दिया है कि मामले में गंभीरता से ना केवल विचार किया जाएगा। छात्रों की मांग को यथासंभव पूरा भी किया जाएगा। सोमवार को विश्वविद्यालय से लिखित मे जानकारी से अवगत कराया जाएगा।घेराव के दौरान अमितेश राय के अलावा , पूनम तिवारी,अभिषेक कुर्रे, निखिल राय, विराज रजक, प्रियंका, सुमन, रामेश्वरी तनिशा पटेल आदि उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री तोखन करेंगे रेलवे स्टापेज का लोकार्पण...इस स्टेशन में होगा कार्यक्रम...हरी झण्डी के साथ करगी, बेलगहना, टेंगनमाड़ा में रूकेगी यह गाड़ी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles