नशे के खिलाफ चला बुलडोजर…सैकड़ों लीटर शराब नष्ट…217 किलो अधिक गांजा स्वाहा…कड़ी निगरानी में पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने चलाया...लाखों के नशीले सामान पर बुलडोजर

बिलासपुर—- पुलिस की कड़ी सुरक्षा में आपरेशान प्रहार के दौरान बरामद लाखों रूपयों के नशे के सामान को नष्ट किया गया है। नष्टीकरण की कार्रवाई सृजन स्टील प्रायवेट लिमिटेड सिलपहरी में किया गया। शराब और सिरफ की बोतलों समेत एम्पुल,सिरेंज पर बुलडोजर चलाया गया। सैकड़ों किलो गांजा आग के हवाले किया गया। मौके पर मौजूद पुूलिस कप्तान ने बताया कि नष्ट किये गए सभी सामान नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई के दौरान बरामद किया गया था। शासन के निर्देशानुसार नशे के सामान का नष्टीकरण अधिकारियों की मौजूदगी में विधि सम्मत किया गया है। 
           सिलपहरी स्थित सृजन स्टील प्रायवेट लिमिटेड में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की अगुवाई में आपरेशन प्रहार के दौरान बरामद नशे के सामान को बुलडोजर से जमीदोज किया गया है। पुलिस कप्तान ने बताया की भारी मात्रा में बरामद गांजा को आग के हवाले किया गया है। नष्टीकरण कार्रवाई से पहले छत्तीसगढ़  राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति का गठन किया गया।
समिति ने कार्रवाई के दौरान बरामद नशीले पदार्थों को नष्ट करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र कुमार जायसवाल, आबकारी सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी,क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी की मौजूदगी में नष्टीकरण कार्रवाई को अंजाम दिाय गया।
इस दौरान बरामद 217 किलो गांजा, 26 ग्राम ब्राउन शुगर, 554  टेबलेट कैप्सूल, 645 नग इजेक्शन एंपुल, 556 नग सिरप की शीशियों पर बुलजोजर चलाया गया। रजनेश सिंह ने बताया कि बिलासपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नशे के सौदागरों को बेनकाब भी किया जा रहा है। कार्यवाही में सालों साल से अपराध को अंजाम देने वालों को जेल दाखिल कराया जा रहा है। साथ ही आरोपियों की संपत्ति को कोर्ट के हवाले कर राजसात भी किया जा रहा है। नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई को लगातार अंजाम दिया जाएगा।
बेलतरा विधानसभा को करोड़ों की सौगात....विधायक सुशांत ने बताया..बनाये जाएंगे छोटे बड़े पुल..15 से अधिक गांवों में सामुदायिक भवन

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles