पंचायत चुनाव अधिसूचना..15 जनवरी को नामावली का अंतिम प्रकाशन..दावा आपत्ती की अंतिम तारीख का भी किया एलान

31 दिसम्बर से 15 जनवरी तक नामावली तैयारी का आदेश

बिलासपुर—चुनाव आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन नामावली तैयारी को लेकर अधिसूचना जारी किया है। चुनाव आयोग से जारी अधिसूचना के अनुसार 1 जनवरी 2025 से चुूनावी कार्यक्रम के तहत निर्वाचन नामावली कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। 31 दिसम्बर 2024 को कोटा, मस्तूरी, बिल्हा,बेलतरा और तखतपुर के लिए निर्वाचक नामावलियों का विकाखण्डवार प्रारंभिक प्रकाशन होगा।  निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को किया जाएगा। 
       छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन ने त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर नामावली सूची तैयारी को लेकर अधिसूचना जारी किया है। चुनाव आयोगन ने आदेश में बताया है कि निर्वाचन नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन और दावा आपत्ती के लिए 31 दिसम्बर 2024 को  आवेदन किया जाएगा। 6 जनवरी 2024 को तीन बजे तक दावा आपत्ती की अंतिम तारीख होगी। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सामने दावा आपत्ती पेश करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2025 होगी।
    जारी अधिसूचना में बताया गया है कि दावा निराकरण के लिए अंतिम तारीख 11 जनवरी 2025 निर्धारित किया गया है। दावा निराकरण आदेश जारी होने के पांच दिनों में अपील का समय होगा। निर्वाचन नामावली जांच पड़ताल,संशोधन,विलोपन और नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पूर्म होने के बाद मंगलवार 14 जनवरी को नामावली को मुद्रण के लिए भेजा जाएगा।
          समस्त प्रक्रिया के पूर्ण होने पर नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
आईजी ने कहा..काम्बो गश्त करें...शांतिपूर्ण चुनाव हमारी जिम्मेदारी...अनुशासनहीनता के लिए आप जिम्मेदार...प्राथमिकता से करें इन अपराधों का निराकरण

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles