CG NEWS:प्रधानपाठक पद पर पदोन्नतिः DEO ने ज़ारी की ओपन काउंसलिंग की समय सारिणी

CG NEWS:बिलासपुर। शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला (नियमित / एल.बी. संवर्ग )से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के रिक्त पद पर पदोन्नति दी जा रही है। इस सिलसिले में ओपन काउंसलिंग के लिए तारीख तय कर दी गई है।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार बिलासपुर जिले के अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक ( नियमित / एल.बी. संवर्ग ) का प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के रिक्त पदों पर ओपन काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति की कार्यवाही की जा रही है। प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति ओपन काउंसलिंग के माध्यम से शासन द्वारा जारी दिशा/ निर्देश के अनुसार की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से अपील की है कि सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदांकन के संबंध में किसी के बहकावे में ना आए। यह पदोन्नति की कार्रवाई संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू की अध्यक्षता में पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जाएगी। काउंसलिंग के लिए समय- सारणी जारी की गई है। जिसके मुताबिक तखतपुर, मस्तूरी, कोटा ,बिल्हा के सहायक शिक्षक (नियमित / एल.बी. ) शिक्षक सरल क्रमांक 1 से 169 तक 23 दिसंबर सोमवार को दोपहर 12 से काउंसलिंग स्थान- महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सभा कक्ष बिलासपुर में उपस्थित हो सकते हैं।









