ChhattisgarhBusinessJob/VacancyLifestyleReligion

नगर निकाय सफाई कर्मियों ने वापस लिया हड़ताल…मंत्री से मुलाकात के बाद बदला मन…सुनाया काम पर लौटने का फैसला

निकाय मंत्री के सामने बिना शर्त वापस लिया हड़ताल

बिलासपुर….नगरीय निकाय सफाई कर्मचारियों  ने निकाय मंत्री अरूण साव से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म कर दिया है।साथ ही आज से काम पर लौटने का एलान भी कर दिया है। शासकीय निवास कार्यालय में मुलाकात के बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी बातों को मंत्री के सामने रखा। मंत्री ने कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से लिया। उप मुख्यमंत्री ने दुहराया कि छत्तीसगढ़ सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए सजग और गंभीर है। 
उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात के बाद विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां और  कमांडोज समेत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल नि:शर्त समाप्त कर दिया है। मंत्री साव के रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में 18 दिसम्बर को मुलाकात के बाद दोनों संघ के कर्मचारिोयं ने हड़ताल समाप्ति का एलान किाय। साथ ही आज से सभी काम कर लौटने का वादा किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघ ने अपनी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया। साव ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांगों पर संवेदनशील है। विभाग इन पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगा। हमारी कोशिश होगी कि मांगों पर उचित कार्यवाही हो।
साव ने संघ के प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए सजग और गंभीर है। समस्याएं मनुष्य के निजी और  सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। किन्तु किसी भी विषय और समस्याओं को रखने के लिए केवल हड़ताल या आंदोलन ही उचित माध्यम नहीं है। समस्याओं को रखने के अन्य विकल्प भी हैं। आपके हड़ताल पर जाने से शहरों की महत्वपूर्ण सेवाएं बाधित होती हैं।
उप मुख्यमंत्री साव से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रवक्ता विकास मिश्रा, कोषाध्यक्ष संदीप चन्द्राकर और संरक्षक संजय शर्मा मौजूद थे।  छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी, महिला/पुरूष महासंघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष पवन नायक, उपाध्यक्ष निर्मला मैथ्यू और सचिव सुनीता देवांगन उपस्थित थीं।
भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने जमा किया नामांकन..बताया..करेंगे जमीन माफियों पर कार्रवाई...पिछली सरकार ने शहर का किया नुकसान
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close