CG News- नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

CG News/बीजापुर/छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार भैरमगढ़ निवासी सहदेव राम निषाद थाने में आवेदन दिया कि आरोपित भुवनेश देवांगन संतोषी नगर रायपुर द्वारा अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी एवं अन्य लोगों से 38.50 लाख रुपये नकद एवं चेक से 2022 और 2023 में लिए गए थे।

नौकरी नहीं लगर्ने पर प्रार्थी एवं अन्य लोगों ने लगातार पैसे वापस करने भुवनेश देवांगन को कहा था।

सुकमा जिले के चिंतलनार क्षेत्र के नए कैंप रायगुड़ा के पास रविवार की सुबह लगभग 11 बजे एक आईईडी विस्फोट हुआ जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान पोडियम विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस धमाके में घायल जवान विनोद को अस्पताल में भर्ती किया गया। धमाके की आवाज़ सुनते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

CG News: अस्पताल निर्माण में 35 करोड़ के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप, विधायक ने जांच के लिए सीएम को लिखा पत्र

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles