CG News: बागबहार में बनेगा विश्राम गृह, कोतबा में अपेक्स बैंक की घोषणा

CG News।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्थलगांव तहसील के ग्राम बागबहार में आयोजित 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फूटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने हेलीपेड पहुंचे।
प्रवास के दौरान हेलीपैड पर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव गोमती साय, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष सालिख साय, नगर पालिका जशपुर अध्यक्ष रामकुमार राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता भगत सहित स्थानीय प्रतिनिधि, कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान अनेक घोषणाए की जिनमें बागबहार में शिव मंदिर के पास तालाब के सौंदर्यीकरण 2.बागबहार में विश्राम गृह बनाने की घोषणा।
3. बागबहार के चौक चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाने.4 मिनी स्टेडियम में फूटबाल खिलने के लिए लाइट और सौन्दर्य करण, 5. बागबहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेंड करने की घोषणा। 6 कोतबा में अपेक्स बैंक बनाने की घोषणा की।




