CG NEWS:छत्तीसगढ़ में घूस लेने के आरोप में डाक विभाग के दो कर्मी गिरफ़्तार

CG NEWS:रायपुर । सीबीआई ने आज छत्तीसगढ़ में डाक विभाग के एक मेल ओवरसियर और एक सब-डिविजनल इंस्पेक्टर ऑफ पोस्ट को शिकायतकर्ता से 37000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने 23 नवंबर को आरोपी मेल ओवरसियर, ओ/ओ, सब डिविजनल इंस्पेक्टर ऑफ पोस्ट (एसडीआईपी), जिला के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। बलौदाबाजार जिले के  ब्रांच पोस्ट मास्टर, देवसुंदरा,  द्वारा की गई शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में यह आरोप लगाया गया था कि 22 नवंबर को आरोपी मेल ओवरसियर (एमओ) और एसडीआईपी डाक विभाग, बलौदाबाजार द्वारा देवसुंदरा डाकघर का निरीक्षण किया गया था और कहा जाता है कि शिकायतकर्ता शाखा पोस्ट मास्टर की ओर से कुछ गलती पाई गई थी।

इसके अलावा, यह भी था कि शिकायतकर्ता को 11 नवंबर को एसडीआईपी, डाक विभाग बलौदाबाजार  के कार्यालय में आरोपी मेल ओबरसीयर द्वारा बुलाया गया था, जहां उसे कथित तौर पर आरोपी द्वारा रुपये की रिश्वत देने के लिए कहा गया था। मामले को निपटाने और निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से पाई गई गलती पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में 60,000/- रु. की रिश्वत मांगी गई। साठ हजार की यह रकम किस्तों में देने पर सहमति बनी। जिसके हिसाब से पहली किस्त में चालीस हजार और दूसरी किस्त में बीस हज़ार रुपए देना था । बाद में, उक्त एसडीआईपी ने भी रुपये की मांग का समर्थन किया। आरोपी मेल ओवरसियर ने 40,000/- रुपये की मांग की और शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि उसे कोई नुकसान नहीं होगा।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अभिनेता विजय बने TVK के सीएम उम्मीदवार, गठबंधन पर होगा जल्द फैसला

सीबीआई ने शनिवार को आरोपी मेल ओवरसियर को शिकायतकर्ता से 37,000/- रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।

दोनों आरोपी मेल ओवरसियर राजेश पटेल और एसडीआपी श्रीमती सुनीता मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपियों के आवासीय परिसरों और कार्यालय में तलाशी ली जा रही है ।

Related Articles