यहां से पकड़ाया चालिस लीटर महुआ शराब…आपरेशन प्रहार में आरोपी गिरफ्तार…न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का आपरेशन प्रहार

बिलासपुर—सीपत पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आपरेशन प्रहार के दौरान रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। छानबीन के दौरान आरोपी के ठिकाने से करीब 40 से अधिक मात्रा में देशी महुआ शराब बरामद किया गया है।पुलिस ने सेलर से गिरफ्तार आरोपी दशरथ सूर्यवंशी को आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।
सीपत पुलिस ने आपरेशन प्रहार के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबीर की सूचना पर सेलर में रेड कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।  पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि ग्राम सेलर में एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने धावा बोला।
आरोपी दशरथ सूर्यवंषी के ठिकाने से चालिस लीटर से अधिक मात्रा में देशी महुआ कच्ची शराब बरामद किया गया। आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्जन करने के बाद आरोपी आबकारी की धारा 34(2)के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Arvind Kejriwal इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles