मोपका पुलिस चौकी टीम ने बोला धावा..घेराबन्दी में 80 लीटर से अधिक शराब बरामद…आरोपी को मय सबूत किया गिरफ्तार

आरोपी चोरी छिपे देशी शऱाब बेचते गिरप्तार

बिलासपुर—सरकंडा मोपका पुलिस ने  करीब 80 लीटर से अधिक शराब के साथ आरोपी को पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी कुटीपारा मोपका का रहने वाला है।आपरेशन चेतना नशा के खिलाफ अभियान के दौरान पकड़े गए आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम लहुर सिंह धनवार है।
चेतना नशा के खिलाफ अभियान के दौरान मोपका सरकन्डा पुलिस ने ग्राम कुटिपारा मोपका मे भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। धरपकड़ अभियान के पहले मुखबीर ने बताया कि आरोपी लहुर सिंह चोरी छिपे शराब बनाने और बिक्री का काम करता है। खबर के बाद पुलिस टीम ने बताए गये ठिकाने पर धावा बोला।
रेड कार्यवाही के दौरान  आरोपी लहूर सिंह धनवार के ठिकाने से प्लास्टिक डिब्बा  और बोतल से कुल 80 लीटर से अधिक मात्रा में शराब जब्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत अपरा दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
खनिज के साथ राजस्व टीम की कार्रवाई...रेत,मुरूम,डोलोमाइट बरामद...14 से अधिक हाइवा थाना और चौकी के हवाले

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles