गनियारी तालाब से 1000 किलो लहान जब्त..पुलिस कार्रवाई में देशी शराब बनाते महिला गिरफ्तार..दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...1000 किलो लहान,10 लीटर शराब जब्त

बिलासपुर—-कोटा पुलिस ने जिले में शराब की अवैध बिक्री के लिए कुख्यात गांव गनियारी में धावा बोला। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गनियारी स्थित कपूर तालाब से  1000 किलो लहान समेत 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। बरामद सहान को पुलिस ने तत्काल नष्ट किया।  कार्रवाई के दौरान महिला समेत गिरप्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।
कोटा पुलिस के अनुसार पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान टीम ने मुखबीर की सूचना पर गनियारी में धावा बोला। मुखबिर की सुचना पर पुलिस टीम ने रेड कर हाथभट्ठी से कच्ची महुआ शराब बनाते महिला आरोपी गौरी वर्मा को गिरफ्तार किया। महिला से 3 लीटर से अधिक मात्रा में देशी शराब बरामद किया गया।
आबकारी की धारा 34(1) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम लोकबंद स्थित आरोपी जयप्रकाश रात्रे के ठिकाने पर रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। ठिकाने से 7 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया ।आबकारी की धारा 34(02) का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिऱफ्तार किया गया।
पुलिस ने रेड कार्यवाही के दौरान गनियारी स्थित कपूर तालाब से छिपाकर रखे गये 1000 किलो लहान को कब्जे में लिया। बरामद लहान को तालाब से निकालकर नष्ट किया गय।
कबाड़ी के खिलाफ पुलिस का आपरेशन प्रहार...एक टन से ज्यादा कबाड़ जब्त...अलग अलग धाराओं के तहत दर्ज हुआ अपराध

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles