तेज रफ्तार ट्रक के आये दोनो पड़ोसी युवक…हादसे में अशोक और अंसारी की मौत….फरार ट्रक और चालक को तलाश रही पुलिस

फदहाखार मोड़ पर ट्रक से दो युवकों की मौत

बिलासपुर—सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोंड़ पर तेज रफ्तार ट्र्क ने बाइक सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया। घटना सुबह की है।  हादसे में स्कूटी  सवार दोनों युवकों की मौत हो गयी है। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। हादसे में मौत के शिकार दोनो युवकों का नाम अशोक साहू और निजाम अंसारी है। दोनो दो पडोसी कृतिनगर के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार स्थित मोड़ में स्कूटी सवार दो लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनो प़ड़ोसी युवक अशोक साहू और निजाम अंसारी नयापारा कृतिनगर के रहने वाले हैं। टक्कर इतना तेज था कि दोनों युवक अस्पताल में ईलाज होने से पहले ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार हादसे की जानकारी के बाद तत्काल टीम मौके पर पहुंची। दोनो को आनन फानन में नजदीक स्थित स्वास्थ्य सेन्टर लाया गया। लेकिन ईलाज के पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फदहाखार मोड़ पर हो रहे लगातार घटना को लेकर विरोध किया है। साथ ही लगातार हो रही दुर्घटना को लेकर चिंता जाहिर किया है। बहरहाल पुलिस ट्रक और आरोपी चालक की पतासाजी कर रही है।

तंत्रा और एमीगोज बार पर बड़ी कार्रवाई....संचालकों पर कठोर धाराओं में अपराध दर्ज..पढ़ें...पुलिसे ने क्यों लिया एक्शन

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles