CG NEWS:अनमास्क कैंसर: मरीजों से भेदभाव पूर्ण व्यवहार न करें, लायंस क्लब और अपोलो कैंसर सेंटर का जागरूकता कार्यक्रम

CG NEWS:बिलासपुर।लॉयंस क्लब एवम् अपोलो कैंसर सेंटर बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज बिलासा गर्ल्स पीजी कॉलेज के महिला शिक्षकों एवं पीजी स्टूडेंट्स के लिये स्तन कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवम् हिंदी स्वस्तन परीक्षण नोटबुक का विमोचन किया गया। इसके मुख्य अतिथि लॉयंस क्लब के पी डी जी प्रीतपाल बी एस बाली रहें। अपॉलो की वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सोफिया सुल्ताना मुख्य वक्ता रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत “हिंदी स्वस्तन परीक्षण नोटबुक के विमोचन” के साथ हुई, उसके उपरांत डॉ. सोफिया ने स्वयं स्तन परिक्षण के महत्व और इनके विभिन्न चरणों के बारे में बताया। उन्होंने बताया स्तन कैंसर में अच्छे उपचार के लिए स्तन कैंसर की प्रारंभिक चरण में पहचान महत्वपूर्ण है। यदि आप नियमित रूप से अपने स्तन की जांच करती हैं तो आप सही समय पर स्तन में होने वाले किसी भी बदलाव का पता लगा सकती हैं। महीने में एक बार मासिक के 1 सप्ताह के अन्दर या जिन्हें मासिक नहीं आता हैं उनके द्वारा महीने में किसी दिन किया जाना चाहिए ।

स्वयं स्तन परिक्षण में बहुत कम समय लगता है, कुछ भी खर्च नहीं होता है, इसे आप अपने घर में कर सकती हैं और इससे आपको यह जानने में मदद मिलती है कि आपके स्तन सामान्य रूप से कैसे दिखते और महसूस करते हैं। यदि स्वयं स्तन परिक्षण के दौरान आपको स्तनों में कोई परिवर्तन मिलता हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

स्वयं स्तन परिक्षण, नियमित स्तन परिक्षणों के लिए या स्क्रीनिंग मैमोग्राम का विकल्प नहीं हैं, लेकिन स्तन कैंसर जागरूकता के लिए बहुत महतवपूर्ण हैं, सभी महिलाओं को हर महीने यह परिक्षण करना चाहिए ।

देर रात्रि कांग्रेस की बदल गयी पार्षद सूची... आठ नाम में रायपुर ने किया फेरबदल...पढें...देर रात्रि जारी संशोधन सूची में प्रत्याशियों का नाम

यदि आपको अपने स्तनों में कोई असामान्यता जैसे गांठ, दर्द, रंग में परिवर्तन, डिस्चार्ज, निप्पल में या कोई और किसी भी प्रकार का परिवर्तन दिखाई या महसूस हो तो आप अपने चिकित्सक से तुरंत परामर्श करें ।

हर महीने स्वयं स्तन परिक्षण करके महिलाएं स्तन से सम्बंधित बीमारियों का जल्दी पता लगा सकती हैं, स्वयं स्तन परिक्षण को अपने रूटीन में शामिल करें और कृपया इस जानकारी को अन्य महिलाओं के साथ साँझा करें ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रीतपाल बी एस बाली ने महिलाओं को समाज का आधार स्तंभ बताया एवम उनके स्वस्थ रहने पर जोर दिया ।  इस अवसर पर विशेष रूप से अपोलो कैंसर सेंटर द्वारा हिंदी भाषा में स्वस्तन परीक्षण नोटबुक के विमोचन एवम् वितरण को सराहनीय बताया।

बिलासा गर्ल्स शासकीय पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल प्राचार्य डॉ. एस आर कमलेश एवम् लॉयंस क्लब के अध्यक्ष शैलेश बाजपेयी की उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान सम्माननीय रही। इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज के महिला स्टाफ, शिक्षकगण एवम् विद्यार्थी लाभान्वित हुए। अपोलो हॉस्पिटल्स की वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सोफिया ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया।

Related Articles