घात लगाकर कर रहा था इंतजार…इसके पहले पहुंच गयी पुलिस…आरोपी को बटनदार चाकू के साथ किया गिरफ्तार..पढ़ें आरोपी ने क्या कहा
घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने धर दबोचा

बिलासपुर—–रात्रि में दुर्गा विसर्जन के दौरान ज्वाली नाला फुल के पास भीड़ में बटनदार चाकू के साथ पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार किसी घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी यश गुप्ता को धर दबोचा गया। पकड़ा गया आरोपी नारियल कोठी दयालबंद का रहने वाला है।
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार मोबाइल पर जानकारी मिली कि एक लड़का ज्वाली नाला मेन रोड के पास पेंट के जेब में बटनदार चाकू लेकर घूम रहा है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम तत्काल पहुंच गयी। मेन रोड के पास घेराबंदी कर यश गुप्ता को पकडा गया। तलाशी के दौोरान आरोपी से बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25 आर्म्स के तहत अपराध कायम किया गया। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर रखा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




