सिन्हा बने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के एडिश्नल सेक्रेटरी…भारत सरकार ने जारी किया आदेश…प्रतिनियुक्त पर देखेंगे प्रदेश में विभागीय जिम्मेदारी

भारत सरकार कार्मिक मंत्रालय ने जारी किया नियुक्ति आदेश

बिलासपुर– भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने आदेश जारी कर मस्तूरी एसडीएम अमित सिन्हा को केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू का एडिश्नल प्रायवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया है।

सरकार ने केन्द्रीय मंत्री तोखन के अनुशंसा पर सेवा शर्तों के अधीन प्रतिनियुक्ति पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री के निज स्टाफ में अपनी सेवाएं देंगे। जानकारी के अनुसार अमित सिन्हां संसदीय क्षेत्र बिलासपुर और छत्तीसगढञ संबधी विभागीय विषयों के अलावा अन्य कार्यों को देखेंगे।

भारत सरकारने आदेश जारी कर मस्तूरी एसडीएम अमित सिन्हा को प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय आवास , शहरी कार्य मंत्री राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद साहू के निज स्टाफ में एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी एपीएस नियुक्त किया है।

11 अक्टूबर को निर्माण भवन नई दिल्ली से अवर सचिव भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव को आदेश जारी कर अवगत कराया है।ऑफिस मेमोरेंडम में अमित कुमार सिन्हा एसडीएम मस्तूरी जिला बिलासपुर को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का एपीएस नियुक्त करते हुए रिलीव करने का निर्देश दिया है।

मस्तूरी एसडीएम अमित सिन्हा  केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुसंशा पर भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय Dopt OM no- 1669640865781 तारीख 7 अक्टूबर 2022 की सेवा शर्तों के अधीन प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री के निज स्टाफ में अमित सिन्हां अपनी सेवाएं देंगे।

अपनी सेवा के दौरान सिन्हां संसदीय क्षेत्र बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़  संबंधी विभागीय विषयो और कार्यों को देखेंगे। मस्तूरी एसडीएम अमित सिन्हा राज्य प्रशासनिक सेवा 2015 के अधिकारी हैं।

राज्योत्सव के मंच से बोले पीएम मोदी : राज्य निर्माण के समय गांवों तक पहुंचना मुश्किल था, आज 40 हजार किलो मीटर तक सड़कों का नेटवर्क..

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles