चरण पखारा…तिलक लगाया..फिर परोसा…और फिर केन्द्रीय मंत्री तोखन ने दिया उपहार..देवीतुल्य कन्याओं से पैर छूकर मांगा..प्रदेश वासियों के लिए आशीर्वाद

125 कुंवारी कन्याओं को केन्द्रीय मंत्री ने कराया भोज

शारदीय नवरात्र में अष्टमी-नवमी को मुंगेली जिला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर में आवास मेले के दौरान कन्या भोज कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने 125 कुंवारी कन्याओं को भोज कराया। मंत्रियों ने सभी कन्याओं को अपने हाथों से खीर, पूड़ी, हलवा समेत विभिन्न प्रकार का मिष्टान्न परोसा। उपहार भी दिया। कन्याओं की मां देवी के रूप में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद भी मांगा।
बताते चलें कि  शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक जिस तरह से माता दुर्गा की आवभगत और पूजा-अर्चना की जाती है, उसी तरह से नवरात्रि में सप्तमी तिथि से कन्या पूजन का दौर शुरू हो जाता है। अष्टमी और नवमी तिथि पर कुंवारी कन्याओं को नौ देवी का रूप मानकर स्वागत-सत्कार किया जाता है। नवरात्र में कुंवारी कन्याओं के भोजन कराने से पुण्य और कल्याण की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वन मंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय समेत महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

पटाखा ठिकानों पर प्रशासन का धावा...अधिक भण्डारण पर लायसेंस निलंबित...SDM ने जारी किया फरमान..मांगा जवाब

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles