*खाद, बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक के 469 नमूनों का परीक्षण*
*अमानक नमूने के विक्रय पर लगाया गया प्रतिबंध*
बिलासपुर, अक्टूबर 2024/किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले में पदस्थ निरीक्षकों द्वारा सहकारी एवं निजी पंजीकृत संस्थानों का सतत निरीक्षण एवं भंडारित आदनों का विधिवत नमूना लिया जाकर विश्लेषण हेतु शासन द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाता है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी खरीफ वर्ष 2024 में 469 कृषि आदानों के नमूने लिए जाकर विभिन्न प्रयोगशाला में भेजा गया है जिसमे बीज, उर्वरक, जैव एवं कार्बनिक उर्वरक एवं कीटनाशक शामिल है। विश्लेषण परिणाम प्राप्त होने के पश्चात अमानक मिले 6 नमूनों के बैच/लॉट के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। आगामी रबी वर्ष 2024-25 में भी आदानांे के भंडारण उपरांत नमूना लिया जाकर विश्लेषण हेतु प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा, जिससे किसानों को गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके।
रचना/54/1683
–00–
नए DGP के पदभार संभालते ही पुलिस एक्शन में

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles