थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.)*
♦️ *थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*⚡⚡⚡
♦️ *धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में।*
♦️ *आरोपी के कब्जे से 1 नग धारदार चापड़ किया गया जप्त।*
♦️ *आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*
*नाम आरोपी:-*
भोजराम साहू उर्फ भोजू पिता शत्रुहन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी स्कूल चौक चिंगराजपारा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
*विवरण*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में हो रहे चोरियों एवं लूटपाट पर अंकूश लगाने हेतु क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। आज दिनांक 15.09.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि चिंगराजपारा स्कूल चौक के पास एक व्यक्ति धारदार चापड़नुमा हथियार रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में टीम मौके पर भेजा गया। मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी भोजराम साहू उर्फ भोजू को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से धारदार चापड़नुमा हथियार जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.)*
 ♦️ *मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे।*⚡⚡⚡
 ♦️ *घर के सामने रखे मोटर सायकल को किया था चोरी*
 ♦️ *आरोपी के कब्जे से चोरी हुई मोटर सायकल किमती 30000 रू किया गया जप्त।*
*नाम आरोपी:-*
सतीश यादव उर्फ शंकर पिता संतोष यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बहतराई भूकंप अटल आवास थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
*विवरण*:-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विश्वास महरोलिया पिता ओमकार उम्र 29 वर्ष निवासी ऋषभ म्यूजिक क्लास के सामने बहतराई ने दिनांक 09.11.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 इक्यू 2756 को अपने चचेरा भाई ऋतिक महरोलिया निवासी भूकम्प अटल आवास को चलाने के लिए दिया था। दिनांक  09.11.2023 के सुबह मेरा भाई ऋतिक महरोलिया मुझे बताया कि रात्रि करीब 09.30 बजे मोटर सायकल को अपने घर के सामने खड़ी किया था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, पतासाजी के दौरान दिनांक  14.09.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि सतीश यादव नामक युवक चोरी के पल्सर मोटर सायकल में घूमता है। उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर सतीश यादव को घेराबंदी कर उसके सकुनत पर मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया। जिसे उक्त मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर भूकम्प अटल आवास से चोरी करना बताया। जो उक्त अपराध की मशरूका होना पाये जाने से मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक  CG 10 EQ 2756 को प्रकरण में जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।
थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.)*
अप.क्र. – 1025/2024,    धारा -296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट
♦️ *थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*⚡⚡⚡
♦️ *श्री गणेश उत्सव देखने आये लोगों से जबरन विवाद कर आरोपियों ने किया था मारपीट।*
♦️ *आज दिनांक को पुनः चाकू लेकर प्रार्थी और गवाहों को धमका रहा था आरोपी*
♦️ *आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू किया गया जप्त।*
♦️ *आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*
*नाम आरोपी:-*
समीर उर्फ बाबू अली पिता जाकिर अली उम्र 20 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह थाना सरकण्डा।
*विवरण*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.09.2024 को प्रार्थी दुर्गेशदास मानिकपुरी पिता सुनीलदास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका चचेरा भाई प्रीतदास मानिकपुरी अशोकनगर पानी टंकी के पास गणेश उत्सव देखने आया था। तभी बाबू अली अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आया और अश्लील गाली गलौच करते हुये तुम लोग यहां क्यों आये हो कहते हुये ईंट पत्थर लकड़ी और किसी नुकीली वस्तु से प्रीतदास के साथ मारपीट कर उसके सिर, दाहिने हाथ कान, कमर के पास चोंट पहुंचाये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। आज दिनांक 15.09.2024 को सूचना मिला कि आरोपी समीर उर्फ बाबू अली धारदार चाकू लेकर प्रकरण के प्रार्थी तथा गवाहों को पुनः डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को दिया गया, जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी समीर उर्फ बाबू अली पिता जाकिर अली उम्र 20 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह सरकण्डा को आज दिनांक 15.09.2024 को अशोक नगर मुरूम खदान में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रेस नोट*
*थाना पचपेड़ी*
जिला बिलासपुर
दिनांक 15.09.24
अपराध क्रमांक
278/24 धारा 137(2),87,64 बीएनएस
4/6 पोक्सो एक्ट
*नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाकर बलात्कार करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*
*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला एवं बच्चो के विरुद्ध अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश*
आरोपी
*प्रभु मनहर पिता रामकुमार मनहर उम्र 19 साल निवासी विद्याडीह*
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.09.2024 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की घटना दिनांक 09.09.24 को रात्रि में अज्ञात व्यक्ति इसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 278/24 धारा 137/2 बीएनएस कायम कर पतासाजी दौरान आरोपी द्वारा नाबालिक लड़की को अपने साथ ट्रेन से भगाकर ले जाना पता चलने पर आरपीएफ से मदद के लिए संपर्क करने पर दिनांक 13.09.24 को आरोपी प्रभु मनहर के कब्जे से रेलवे स्टेशन अमलनेर ( भुसावल के पास) महाराष्ट्र से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से कथन बाद गुप्तांग परीक्षण कराया गया मामले में धारा 87,64 बीएनएस तथा 4/6 पोक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 15.09.24 को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
नाबालिग की दस्त्यावी में एएसआई राकेश टांडे, आर उमेन्द खूंटे, एवम आरपीएफ सब इंस्पेक्टर खेल सिंह मीणा,महिला प्रधान आ
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग से 34% तक वेतन वृद्धि संभव!

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles