पुलिस के आवेदन पर कलेक्टर का एक्शन..मवेशी तस्करी में उपयोग वाहन को किया राजसात…तस्करों के उड़े होश

बूचड़खाना पहुंचने से पहले सभी मवेशी बरामद..वाहन जब्त

बिलासपुर—पुलिस के आवेदन पर मवेशी तस्करी के पुराने मामनले में कलेक्टर ने वाहनों को राजसात करने का आदेश जारी किया है। वाहन मालिक अलग अलग क्षेत्रों के रहने वाले है। कार्रवाई के समय पुलिस टीम ने वाहनों में बुरी तरह से रखे गए मवेशियों को बारमद कर गौशाला भेजा था। सभी मवेशियों को बूचड़खाना लेकर जाने वालों पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत जेल दाखिल कराया था।
पुलिस कप्तान के आदेश पर पुलिस मवेशी तस्करों के खिलाफ लगातार धरपकड़ की  कार्रवाई कर रही है। वाहनों की जब्ती कार्रवाई भी कर रही है। कलेक्टर आदेश पर लगातार मवेशी तस्करी में उपयोग किए गए वाहनों को  राजसात भी किया जा रहा है। इसी क्रम में कुछ दिनों पहले हिर्री, तखतपुर और बिल्हा पुलिस ने चोरी छिपे मवेशियों की तस्करी कर बूचड़खाना ले जाते समय वाहनों को बरामद किया था। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कराया था।
हिर्री पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 13 पशुओं की तस्करी करते वाहनों को बरामद किया था। वाहन में भी जानवारों को क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बांधकर रखा जाना पाया। जगह नहीं होने के बाद भी मवेशियों को वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। कार्रवाई के दौरान मवेशियों को चारा भी नही दिया जाना पाया गया।
तत्कालीन समय कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कप्तान के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। मवेशी तस्करी को जेल दाखिल कराया गया। मवेशी तस्करी में उपयोग किए गए वाहनों को राजसात किए जाने के लिए कलेक्टर के सामने आवेदन दिया।
कलेक्टर अवनीश शरण ने 9 सितम्बर को  पेश किए गए आवेदन की सुनवाई की।  कुकुसदा निवासी कपिल कुमार का  ट्रक सीजी-28-एन 1840, भैंसाझार निवासी  ⁠सुरेश कुमार साहू का पिकअप क्रमांक सीजी-10-बीजे 9265 और वारंगल निवासी स्वामी मंजूला बोईनी का वाहन क्रमांक टीएस-07-यूएन 4166 को शासन के पक्ष में राजसात करने का आदेश दिया।

फर्जी अधिकारी बनकर 78 लाख की ठगी...बोले पुलिस कप्तान रजनेश..सावधान...साझा करें आनलाइन ठगों की जानकारी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles