अब यहां नहीं मिलेगा गुटखा….आदेश का असर….तहसीलदार की अगुवाई में टीम ने मारा छापा…आठ दुकानों पर एक्शन

पान मसाला बेचने वालों पर एक्शन...

बिलासपुर— एक दिन पहले टीएल बैठक में स्कूल कालेज या अस्पताल के आस पास गुटखा बेचने वालों के खिलाफ कलेक्टर आदेश को आज एसडीएम प्रशासन ने अभिायन चलाकर अमली जामा पहनाया है। कोनी क्षेत्र स्थित एसडीएम की टीम ने आठ से अधिक गुटखा दुकानों को बन्द कराया है। जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले टीएल बैठक में  कलेक्टर अवनीश शरण ने दो टूक निर्देश दिया था कि शिक्षण संस्थानों और अस्पताल से 100 मीटर के आस पास पान मसाला और गुटखा बेचने वालों  के खिलाफ अभियान चलाया जाए।
इसी क्रम में आज एसडीएम ने तहसीलदार अतुल वैष्मव की अगुवाई में राजस्व, पुलिस और निगम की संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने कोनी क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कालेज, केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में धावा बोला। गुटखा बेचने वाले दुकानदारों को कलेक्टर आदेश से अवगत कराया।
क्षेत्र स्थित सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को  सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया है। तहसीलदार ने बताया कि शिक्षण संस्थानों के आस पास ठेला लगाने वालों समेत गुटखा बेचने वालों की सख्त चेतावनी दी गयी है। दुकानदारों को बताया गया है कि संस्थान से 100 मीटर के आस पास पान मसाला बेचते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। दुकानों पर ताला भी जड़ दिया गया है।

आबकारी टीम का बड़ा धमाका...शहर के पास कालोनी में अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद...बाहरी राज्य की 54 बोतल.28 लीटर मदिरा जब्त

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles