पुलिस की कार्यवाही..20 लीटर शराब बरामद…दोनो आरोपी गिरफ्तार…स्कूटी बरामद कर आरोपियों को भेजा गया जेल

अलग अलग कार्यवाही...10 -10 लीटर शराब जब्त

बिलासपुर—पुलिस ने कार्रवाई कर तुर्काडीह थाना कोनी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो के कब्जे से कुल 20 लीटर से अधिक मात्रा में शराब जब्त किया गया है। साथ ही परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी को भी बरामद किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम रामगोपाल साहू और अमित कुमार मरावी है।
पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि ग्राम तुर्काडीह थाना कोनी में शराब की अवैध बिक्री को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना के बाद घेराबन्दी कर शऱाब का परिवहन करते आरोपी रामगोपाल साहू को पक़ड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया।
इसके अलावा पुलिस ने आरोपी अमित कुमार मरावी को भी पकड़ा। छानबीन के दौरान आरोपी से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और  स्कूटी बरामद किया गया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।
भोले भाले आदिवासी नेता को बनाया मोहरा...सबको मालूम है लखमा को बनाया गया मोहरा..सब्र करें..जल्द...बेनकाब होगा मास्टरमाइंड

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles