आन बान के साथ मुख्य अतिथि फहराएंगे तिरंगा…जिले को देंगे मुख्यमंत्री का संदेश…शहादत को करेंगे नमन्..

उप मुख्यमंत्री अरूण साव लहराएंगे राष्ट्र का गौरव

बिलासपुर—15 अगस्त को पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस परम्परा  अनुसार मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि अरूण साव निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। शहीदों को नमन के साथ शहादत को याद किया जाएगा। मुख्य अतिथि पुरस्कार भी वितरण करेंगे।
जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय माहौल में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री अरूण साव सिविल लाइन मैदान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उप मुख्यमंत्री साव ठीक 9 बजे तिरंगा का ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन मिनट टू मिनट होगा।
मुख्य अतिथित ठीक 8.59 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।सबेरे  9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।  9.02 राष्ट्रगान और  9.05 बजे मुख्य अतिथि  परेड का निरीक्षण करेंगे। ठीक  9.15 बजे मुख्यमंत्री के सदेश का वाचन एवं उदबोधन करेंगे। 9.35 पर हर्ष फायर किया जाएगा। 9.40 बजे मार्च पास्ट के अलावा  9.55 पर स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। 10.30 बजे मुख्य अतिथि पुरस्कार और  प्रशस्ति पत्र का वितरण करेंगे।
CG NEWS:आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles