ऐतिहासिक होगा विधानसभा का घेराव…जिम्मेदारी मिलने पर बोले हरितवाल…अभियान में बिलासपुर का होगा अहम् योगदान

जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल का एलान...जनता में भयंकर आक्रोश

बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का एलान किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने जिलेवार प्रभारियों के नाम का एलान भी किया। पीसीसी ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र जारी कर प्रभारियों के नाम भी भेजा है। जिला प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल को बिलासपुर जिले की जिम्मेदारी दी गयी है।पीसीसी के अनुसार बिलासपुर जिला और ग्रामीण कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सुबोध हरितवाल के मार्गदर्शन में विधानसभा सभा घेराव की रणनीतियों पर गतिविधियों को अंजाम देंगे।
जानकारी देते चलें कि पीसीसी ने राज्य की लचर कानून-व्यवस्था, अपहरण, लूट-पाट,हत्या और बलौदाबाजार की घटना को लेकर विधानसभा घेराव का शंखनाद किया है।इसके अलावा पीसीसी ने किसानों को आ रही खाद-बीज की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने का एलान किया है।पीसीसी के अनुसार प्रदेश को अराजकता की आग से बचाने के लिए 24 जुलाई को विधासभा का घेराव किया जाएगा।
         कार्यक्रम को सफल बनाने जिलेवार वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। पीसीसी ने प्रदेश के सभी जिला प्रमुखों को पत्र लिखकर प्रभारियों के नाम से अवगत कराया है। प्रभारियों की अगुवाई में घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया है। पीसीसी से पत्र जारी होने के बाद सुबोध हरितवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीसीसी के निर्दशानुसार घेराव कार्यक्रम को एतिहासिक सफलता मिलेगी। घेराव कार्यक्रम में  बिलासपुर जिले की अहम् भूमिका होगी।
कार्यक्रम को सफल बनाए जाने को लेकर जिला, शहर, नगर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी समेत मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों से  लगातार चर्चा हो रही है। विधानसभा घेराव एलान के बाद जिले की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हजारों की संख्या में किसान और आमजनता विधानसभा घेराव को लेकर उत्साहित हैं।
CG News: भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस 14-15 नवंबर को

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles