Bilaspur News

कांग्रेस पार्षद पर 420 का अपराध..अमित पर FIR दर्ज…फर्जी रसीद से काटा 2 लाख 5 हजार…सामने आया इस नेता का भी नाम

पार्षद ने किया दुकान आवंटित...फर्जी रसीद से काटा रूपया

बिलासपुर–बहतराई स्थित नगर निगम की 9 दुकानों की फर्जी रसीद काटकर पैसा वसूलने वाले पार्षद अमित सिंह के खिलाफ निगम ने एफआईआर दर्ज कराया दिया है। सरकंडा पुलिस ने वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद अमित सिंह पर आईपीसी की 420,467,468,471 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते चलें कि शिकायत के बाद निगम आयुक्त ने मामले में जांच पड़ताल कराया। दोषी पाए जाने पर पार्षद के खिलाफ निगम आयुक्त ने पुलिस कप्तान को अपराध दर्ज करने आवेदन किया था।
  निगम आयुक्त के पत्र और पुलिस कप्तान के निर्देश पर सरकन्डा थाना में वार्ड क्रमांक 50 के कांग्रेस पार्षद अमित सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अमित सिंह पर आरोप है कि बहतराई क्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत नगर निगम के 9 दुकानों का फर्जी रसीद काटकर किराया वसूल किया है। इसके पहले शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त अमित कुमार ने उपायुक्त सती यादव की अगुवाई में 4 सदस्यीय टीम का गठन कर जांच का आदेश दिया। जांच टीम में सती यादव के अलावा जोन क्रं.7 के कमिश्नर अरुण साहू,सहायक अभियंता सोमशेखर विश्वकर्मा और सहायक कार्यालय अधीक्षक राजेश देवांगन को शामिल किया गया।
जांच टीम ने निगम के स्टोर विभाग को काटे गए रसीद के संदर्भ में पत्र लिखकर सत्यापन किया। जांच के बाद मामले सामने आया कि पार्षद अमित कुमार सिंह ने 9 दुकानों में काबिज लोगों से रसीद बुक क्रमांक 15590 और 15591 के ज़रिए 18700 रूपये महीने के हिसाब से 2 लाख 5 हजार 700 रूपये वसूल किया है।
जांच टीम ने रिपोर्ट में बताया कि अमित कुमार सिंह ने पैसा लेकर फर्जी रसीद काटा है। दुकान क्रमांक 35, 37, 38, 39 और एवं 40 नंबर की दुकाने नगर पालिक निगम ने विधिवत् आबंटित किया है। दुकान नं-36, अरविंद बोलर के नाम पर है। दुकान का संचालन पूनम राय करती है। जबकि आबंटन लिस्ट में अरविंद बोलर का नाम नहीं है। दुकान नम्बर 17 की रसीद  हितेन्द सिंह के नाम पर है। दुकान बन्द होने के कारण हितेन्द्र और अरविन्द बोलर से  संपर्क नहीं हुआ।
जांच के अनुसार दुकान नम्बर 18 की रसीद विजय महतो, के नाम से काटी गयी है। टीम को सरस्वती साहू, सुमित्रा साहू, दिलीप सिंह ठाकुर,देवकी ठाकुर.योगेश सिंह,विजय लक्ष्मी बोले,आयुषी बोलर,आकाश बोलर,अविनाश बोलर,के नाम पर रसीद कटी है। सभी रसीद का क्रमांक 15590 एवं 15591 है। रसीद  लेखाशाखा में पदस्थ नीकराम यादव, ने जारी किया है। लेकिन राशि  निगम कोष में जमा नहीं हुई है।
निगम ने  9 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा। 7 लोगों ने बताया कि पार्षद अमित कुमार ने रुपये लेकर रसीद काटा है। रिपोर्ट के अनुसार अमित कुमार सिंह ने कुल 2 लाख 5 हजार से अधिक रूपयों का अवैध वसूली किया है।
कलेक्टर की अगुवाई में झूमा शहर...जयघोष से गूंजा शहर...तिरंगा यात्रियों का गली चौक चौराहों में मतवालों ने किया भव्य स्वागत
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close