खेत से 3 मानव कंकाल बरामद…पलिस कप्तान का खुलासा…तीनों एक ही परिवार के सदस्य…गढ़वा में पकड़ाया नृशंस आरोपी..बताया…हत्या का कारण

प्रेमिका समेत उसकी मां और भाई को उतारा मौत के घाट

बलरामपुर—(पृथ्वी लाल केशरी)—मामला बलरामपुर-रामानुजगंज थाना बलरामपुर का है। पुलिस ने एक खेत से तीन नर कंकाल बरामद किया। एफएसएल और अन्य वैज्ञानिक तरीकों से जांच पड़ताल के बाद तीनों की मौत का कारण हत्या होना बताया गया। सघन छानबीन के बाद पुलिस कप्तान ने खुलासा किया कि हत्या के पीछे की वजह प्रेम संबध है। आरोपी को झारखण्ड गढ़वा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम मुख्तार अंसारी है। उसका छोटा भाई मृत लड़की से प्यार करता था। लड़की पर जमकर पैसा भी लुटाता था। तंग आकर बड़े भाई ने छोटे भाई की प्रेमिका समेत  मां और भाई को मौत के घाट उतारा है।
खेत में तीन खोपड़ी,कंकाल
          बलरामपुर-रामानुजगंज स्थित कुसमी थाना निवासी पारसनाथ ने 15 नवम्बर को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पारसनाथ ने बताया कि ग्राम दहेजवार कंचनपुर स्थित धान के खेत में मानव कंकाल हड्डी और खोपड़ी पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी को वरिष्ठ अधिकारियों से साझा किया। तत्काल एफएसएल की टीम को बुलाया गया।
मौके पर पहुंची एफएसल टीम
 पुलिस टीम ने धान के खेत से हड्डी, खोपड़ी, कपड़ा, पायल समेत कपड़ों को बरामद किया। पुलिस कप्तान ने बताया कि  तत्काल सरहदी जिलों की थानों और पुलिस से दर्ज गुमशुदगी की जानकारी मांगी गयी। इसी दौरान कुसमी थाना पुलिस से पता चला कि थाना कुसमी में तीन लोगों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज है।
गुमशुदगी रिपोर्ट की जानकारी
 गुम इंसानों का नाम कौशल्या पति सूरजदेव ठाकुर उम्र 35 साल,  मुक्तावती पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 17 साल है।  मिन्टू ठाकुर पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 05 साल है। तीनों वार्ड क्रमांक कुसमी के रहने वाले है। 5 अक्टूबर को कुसमी धाना पहुंचकर सूरजदेव ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराया है कि पत्नी कौशल्या अपने साथ बेटी मुक्तावती और बेटा मिन्टू के साथ  26 सितम्बर 24 को घर से कुसमी बाजार गयी। लेकिन तीनों नहीं लौटे।
परिजनों से कराई गयी पहचान
बलरामपुर पुलिस कप्तान ने बताया कि गुमशुदगी की जानकारी के बाद गायब तीनों के परिजनों को पहचान के लिए थाना बुलाया गया। सूरजदेव ठाकुर ने घटना स्थल से जप्त कपड़े और वस्तुओं की पहचान कर बताया कि बरामद कंकाल पत्नी कौशल्या, बेटी मुक्तावती और बेटा मिन्टू ठाकुर का है।
आरोपी का मिला सुराग
घटना स्थल से बरामद कंकाल, खोपड़ी और हड्डियों को डॉक्टरों के हवाले किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि तीनों की बेरहमी से हत्या हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया गया कि उनके
घर परसवार, थाना भण्डरिया जिला गढ़वा झारखण्ड निवासी मुख्तार अंसारी और उसके भाई का आना जाना था । मुख्तार झाड़फूंक का काम करता है।
आरोपी ने कबूल किया जुर्म
मुख्तार अंसारी को झारखण्ड गढ़वा से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मुख्तार ने बताया कि उसके भाई का सूरजदेव की मृतक लड़की से प्रेम संबंध था। भाई पूरा पैसा लड़की पर खर्च करता था। इसलिए दोनों को हमेशा के लिए अलग करने का फैसला किया। मौका पाकर तीनों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव धान के खेत में फेंक दिया।  गुनाह कबूल किये जाने के बाद आरोपी मुख्तार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया गया है। आरोपी से अभी बहुत कुछ पूछताछ किया जाना बाकी है।  मामले में अभी कई चेहरे सामने आ सकते है।
18 आधार केन्द्रों का लाइसेंस निरस्त..बैठक में मिली जानकारी..गिरदावरी में मिली त्रुटि...कलेक्टर शरण ने 71 पटवारियों को थमाया नोटिस

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles