बिलासपुर…कलेक्टर अवनीश शरण निगम आयुक्त और टीम के औचक सकरी तहसील क्षेत्र का भ्रमण करने पहुंचे। तहसीलदार अश्वनी कंवर को साथ लेकर घुरू स्थित गोकने नाला पर अतिक्रमण किये गए स्थल का जायजा लिया। तहसीलदार को तत्काल एमजीएम स्कूल के अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। मौके पर मौजूद निगम की टीम ने देखते ही देखते एमजीएम की बाउंड्रीवाल को जमीदोज कर दिया है।
जानकारी देते चले की कलेक्टर अवनीश शरण ने दो सप्ताह पहले तहसीलदार अश्विनी कंवर को घुरु स्थित गोकने नाला पर अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण और स्थल जांच का आदेश दिया था । साथ ही रिपोर्ट पेश करने को कहा था।
कलेक्टर ने दिया आदेश
इसी क्रम में आज कलेक्टर अवनी शरण निगम आयुक्त अमित कुमार के साथ स्थल जांच निरीक्षण करने गुरु पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार अश्विनी कर को भी कलेक्टर ने तलब किया। रिपोर्ट पेश करने की बात भी कहीं। मौके पर अश्विनी कर ने व स्थिति के बारे में बताया। साथी यह भी जानकारी दी की एमजीएम स्कूल का बहुत बड़ा हिस्सा गोकने नाला को पाट कर औरनाला से लगी सरकारी जमीन पर बनाया गया है। मौके पर मौजूद निगम आयुक्त अमित कुमार को कलेक्टर ने तत्काल निर्माण कार्य को तोड़ने का आदेश दिया।
घुरू में बोला धावा
इसके बाद कलेक्टर और अमित कुमार निरीक्षण करने अन्य स्थल की तरफ रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि कलेक्टर अवनीश शरण ने तहसीलदार को समय देते हुए कहा कि गोकने नाला बहाव क्षेत्र का अध्ययन करें। साथ ही अतिक्रमण ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमण की जानकारी पेश करें। इसके अलावा कलेक्टर ने एमजीएम स्कूल के पीछे गोकने नाला के पाठ कर बनाए गए प्लांट को यथा स्थिति लाने को कहा। और उन्होंने अतिक्रमण किए गए कोटवारी जमीन को भी खाली करने का आदेश दिया। कलेक्टर।
नाला मोड़कर बनाया प्लाट
कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार अश्विनी कंवर की अगुवाई में निगम की टीम ने एमजीएम स्कूल की बाउंड्री बाल को जमीन दोष कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि एमजीएम स्कूल प्रबंधन ने गोकले नाला के बहुत बड़े हिस्से पर कब्जा किया है। स्कूल के पीछे स्थित मैदान भी गोकने नाला की जमीन पर बनाया गया है। माफियो ने नाला के बहाव को सीधा कर खाली 2 से 3 एकड़ जमीन को नया नंबर दिया। और जमीन को पाटकर पलाट तैयार किया है। सड़क भी बनाया है।
स्कूल पर चला बुलडोज़र
नगर निगम की एन्टी अतिक्रमण टीम ने खोद दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही गोकने नाला को अपने मूल बहाव क्षेत्र में लौटाया जाएगा। इसके अलावा कलेक्टर के सामने रिपोर्ट भी पेश किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी है।
गोकने नाला रिपोर्ट पेश का आदेश
जानकारी के अनुसार भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने तहसीलदार को गोकने नाला के आसपास किये गए अतिक्रमण की जानकारी पेश करने को भी कहा है।
हटाया जाएगा अतिक्रमण
तहसीलदार अश्वनी कंवर ने बताया कि कलेक्टर आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही गोकने नाला कोटवारी जमीन अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।


